जनसेवा को लेकर राज्यमंत्री गौर का बड़ा बयान, कहा- जनता का विश्वास बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री  गौर

81 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल 

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि "स्व. बाबूलाल गौर की प्रेरणा से गोविंदपुरा अंचल में जनसेवा और नव-निर्माण का जो महाअभियान प्रारंभ हुआ था, वह आज भी अनवरत गतिमान है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और नागरिकों की आकांक्षाओं की पूर्ति वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।" राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 में भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्रवासियों की सुख-सुविधाओं के लिए लगभग 81 लाख रुपये की लागत के विभिन्न लोक-कल्याणकारी निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। भगत सिंह चौराहे से शक्तिनगर तक सड़क के दोनों ओर 33 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण ,शक्तिनगर सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण तथा स्थानीय युवाओं को खेल के आधुनिक संसाधन एवं रात्रिकालीन खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुभाष खेल मैदान में 40 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक फ्लड लाइट का भूमि – पूजन किया ।

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, धार्मिक व सामाजिक स्थलों का कायाकल्प और खेल प्रतिभाओं को उन्नत मंच प्रदान करना उनकी विकास नीति का एक अनिवार्य हिस्सा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल नागरिकों को उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी खेल गतिविधियों को निखारने के लिए एक सकारात्मक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि समस्त स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ किए जाएं, जिससे जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। कार्यक्रम में श्री प्रताप सिंह बैंस, पार्षद श्रीमती अर्चना परमार, श्री नीरज सिंह, श्री सुरेंद्र बाड़ीका, श्री टीआर मिश्रा, श्री अशोक पटेल, श्री सुनील द्विवेदी, श्री दीपक गुप्ता, श्री केवल मिश्रा सहित नागरिक और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

पटना को जाम से मिलेगी राहत, भूमिगत सड़क परियोजना की तैयारी तेज; कई जिलों में होगा सर्वेक्षण

पटना   मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरा करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण…

रिफाइनरी के पेट्रो जोन में अब नहीं चलेगी लापरवाही, खाली भूखंडों की होगी नीलामी

जयपुर  राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में अब निवेश के नाम पर भू-खंड लेकर औद्योगिक गतिविधियां शुरू नहीं करने वाले आवंटियों पर सरकार सख्ती करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को अगले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581