36 घंटे तक ठप रहने के बाद Microsoft की सेवाएं हुईं शुरू, Outlook-Teams की परेशानी खत्म

 नई दिल्ली

Microsoft ने लंबे आउटेज के बाद अपनी सर्विस को दोबारा ठीक कर लिया है. लगभग 36 घंटे तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस काम नहीं कर रही थीं. अब सर्विस पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं और अपना काम करना शुरू कर दिया है. इसमें Outlook, Teams, Copilot आदि के नाम शामिल हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को जानकारी दी है कि 14 नवंबर को तकनीकी समस्या को ठीक किया जा चुका है. इसकी मदद से उन लाखों यूजर्स को फायदा होगा जिन्हें ऑफिस के टूल्स, ईमेल्स और दूसरी सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही थी। 

Microsoft के इस आउटेज के चलते दुनियाभर की कंपनियों को नुकसान हुआ है. एक अनुमान है कि इससे हर घंटे 94 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था. पूरे 36 घंटे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि अभी सही आकलन सामने नहीं आया है। 

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज में 70 देश प्रभावित
रिपोर्ट में बताया है कि इस आउटेज के चलते करीब 70 देश प्रभावित हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज के चलते कंपनियों, सरकारी संस्थानों और आम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.  माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि अब उनके करोड़ों यूजर्स Outlook, Teams और Copilot यूजर्स सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। 

माइक्रोसॉफ्ट ने मांगी माफी 
माइक्रोसॉफ्ट ने इस बड़े आउटेज के लिए माफी मांगी है और इस पर एक डिटेल्स रिपोर्ट जारी करने का वादा किया है. रिपोर्ट में बताया जाएगा कि आखिर यह समस्या क्यों और कैसे हुई। 

12 नवंबर से ठप हुईं थीं सर्विस 
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 12 नवंबर से ठप हुईं थीं, उस समय यूजर्स को मेल बॉक्स एक्सेस करने में परेशानी आ रही थी. फिर यह समस्या आउटलुक, Teams, Copilot, SharePoint, planner, To do और अन्य ऑफिस एप्लीकेशन इस्तेमाल करने में परेशानी आने लगी. इस दौरान कई कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ है। 

तकनीकी समस्या को बताया है वजह 
माइक्रोसॉफ्ट ने इस घटना के पीछे की वजह एक तकनीकी समस्या को बताया है. कंपनी ने बताया कि नेटवर्क कैपिसिटी को अपग्रेड करने के दौरान यह समस्या सामने आई है. साथ ही कंपनी ने बताया इसमें साइबर अटैक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजेंट की कोई भूमिका नहीं थी। 

Related Posts

पुणे के फेमस रेस्टोरेंट वैशाली और रूपाली पर गिरी गाज, फूड सेफ्टी जांच में मिलीं गंभीर खामियां

पुणे FDA पुणे ने शहर के दो मशहूर रेस्टोरेंट वैशाली और रूपाली के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने इन रेस्टोरेंट में छापेमारी की, जिस दौरान…

महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण के संकेत! पहले शरद-प्रफुल की बैठक, अब फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार

मुंबई  महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के बीच चल रही उठापटक एक बार फिर तेज होती दिख रही है. पहले शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581