मेधावी छात्रों को मिलेगा लैपटॉप का पैसा, 80 हजार से ज्यादा खातों में ट्रांसफर होंगे ₹25,000

भोपाल
 मध्य प्रदेश में 1
2वीं कक्षा के होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 1 सितंबर को पात्र छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25 हजार की राशि भेजी जाएगी। यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले ही प्रयास में 75% या उससे ज्यादा अंकों के साथ पास की है। इसके अलावा अच्छे नंबर पाने वाले छात्रों को स्कूटी देने की तैयारी भी चल रही है। सरकार का लक्ष्य 15 सितंबर तक स्कूटी बांटने का है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इस बार करीब 80,180 विद्यार्थी पात्र हैं। राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलता है, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंकों से पास की है।

1 सितंबर को होगी राशि ट्रांसफर
स्कूल शिक्षा विभाग 1 सितंबर को DBT के जरिए पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में ₹25 हजार ट्रांसफर करेगा। यह राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाती है। सरकार विद्यार्थियों को लैपटॉप सीधे नहीं देती। ₹25 हजार की सहायता राशि खाते में जमा की जाती है।

पहले 85% अंक जरूरी थे
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सहायता देने की योजना 2009-10 में शुरू हुई थी। शुरुआत में पात्रता के लिए 85% अंक जरूरी थे। बाद में सरकार ने यह सीमा घटाकर 75% कर दी। इसके बाद 12वीं में 75% या उससे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी भी योजना के पात्र हो गए।

स्कूटी योजना पर भी काम

समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों से जुड़ी दूसरी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना पर भी विभाग स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सरकार जल्द ही स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार अपने व्यक्तिगत दौरे के तहत फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि राज्य सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन…

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, जानें क्या-क्या हो सकता है प्रभावित

जगदलपुर. बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581