चलती टाटा सूमो पर टूटा पहाड़, लाहौल-स्पीति हादसे में 13 लोगों की मौत

शिमला
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर पहाड़ गिरा है और 13 लोगों की मौत हो गई है. लाहौल स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है. फिलहाल, लाहौल स्पीति पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है.

भरमौर-पाँगी के विधायक जनक राज ने बताया कि उदयपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में गाड़ी में यात्रा कर रहे 15 लोगों में से 13 की मृत्यु की सूचना है. इसमें मृतकों में छह महीने का बच्चा भी शामिल है. दो लोग पूर्णतः स्वस्थ हैं.

जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना पेश आई है. यहां पर चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गिरी हैं. बताया जा रहा है कि टाटा सूमो टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे. मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया है. हादसे के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग भी लग गई. इसका वीडियो भी आया है. मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. हालांकि, बताया जा रहा है कि सभी मृतक पाँगी घाटी के रहने वाले हैं. भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि हमने चम्बा और लाहुल स्पीति ज़िलाधीश महोदय से राहत कार्यों में तेज़ी लाने का आग्रह किया है और घटनास्थल के लिए पुलिस और बचाव दल रवाना हुआ है.

लाहौल स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने न्यूज18 से फोन पर बातचीत में बताया कि अभी केवल हादसे की सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है. उधर, घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना दर्दनाक है. घटना में टाटा सूमो के पिछले हिस्से में आग भी लगी नजर आ रही है और कुछ लोग आग बुझाते दिख रहे हैं. इसमें आर्मी के जवान भी हैं, जो कि लेबर मंगवाने और पानी की बात कह रहे हैं. वीडियो में खून भी नजर आ रहा है. हादसे में टाटा सूमो के परखच्चे उड़ गए हैं.

भरमौर के विधायक ने हादसे की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि उदयपुर–किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे. मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास यह हादसा हो गया. लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि अत्यंत दुःखद, लाहौल पांगी के बॉर्डर कडुनाला के पास पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने से एक टाटा सूमो गाड़ी चपेट में आने की सूचना प्राप्त हुई है l प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु हो गई है. हालांकि मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. पुलिस, प्रशासन और बचाव दल की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं .

गौर रहे कि शुक्रवार सुबह मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के गुम्मा में भी दो परिवारों पर लैंडस्लाइड हो गया था. कुल्लू का यह परिवार सिमसा माता मंदिर जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत और सात लोग घायल हुए थे.

Related Posts

Indian Army: अब नहीं होगा ब्रिगेडियर का पद? सेना ने प्रमोशन सिस्टम बदलने की तैयारी की

नई दिल्ली भारतीय सेना अपने रैंक ढांचे में बड़ा बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ब्रिगेडियर का पद समाप्त करने और कर्नल…

वोटर लिस्ट से नाम हटने पर घबराने की जरूरत नहीं, EC ने बताया कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं नाम

 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं, वे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581