मानसी पारेख ने रचा नया मुकाम, बताया कैसे हासिल की कामयाबी

 

मुंबई,

 टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री मानसी पारेख को हाल ही में एंटरटेनमेंट कैटेगरी में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अभिनेत्री ने मंगलवार को सम्मान को प्राप्त करने की खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया भी अदा किया। मानसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे अवॉर्ड हाथ में लिए हुए हैं। मानसी ने लिखा, “हम अपनी नई राह खुद बनाते हैं। यही हमेशा मेरा मंत्र रहा है, चाहे जिंदगी हो या करियर। मैंने कभी भी लोगों की उम्मीद के मुताबिक रास्ता नहीं चुना। अपना खुद का रास्ता बनाया, भले ही वह कभी-कभी अनिश्चित लगे, हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है।

अभिनेत्री ने आगे बताया कि वे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इंडस्ट्री में बिना किसी कनेक्शन के शुरुआत करना उनके लिए आसान नहीं था। मानसी ने लिखा, “बिना किसी मदद के शुरुआत करके आज अपने सपनों को जीना और दूसरों के लिए भी नए मौके बनाना बहुत संतोषजनक है।

उन्होंने फेमिना इंडिया को विशेष धन्यवाद देते हुए लिखा, “धन्यवाद फेमिना इंडिया मुझे एंटरटेनमेंट में ‘गेम चेंजर’ अवॉर्ड देने के लिए। आशा है कि और भी महिलाएं खुद पर भरोसा करें और अपने तरीके से खेल बदलें।

मानसी पारेख टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में आती हैं। उन्होंने एमटीवी के सीरियल ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री कई टीवी सीरियलों में नजर आई थी। उन्होंने ‘जिंदगी का हर रंग गुलाल’, ‘सुमित संभाल लेगा’, ‘कसौटी जिंदगी की’, और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके बाद मानसी ने फिल्मों की ओर रुख किया और तमिल, गुजराती, और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

साल 2024 में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म “कच्छ एक्सप्रेस” में उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि उसे प्रोड्यूस भी किया।

 

Related Posts

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581