घर के बैटर को बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी, बस डालें यह एक इंग्रीडिएंट

 खाने को टेस्टी और कुरकुरा बनाने के लिए लोग तरह-तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा किचन इंग्रीडिएंट आपके पकोड़ों, भजियों और अन्य फ्राइड स्नैक्स का टेस्ट और टेक्सचर दोनों ही बदल सकता है. जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस मैजिकल इंग्रीडिएंट के बारे में बताया है और इसे कमाल के फायदे भी बताए हैं.

हम जिस जादुई इंग्रीडिएंट की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सिरका है. साधारण का दिखने वाला सिरका भी कई कमाल कर सकता है? जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि बैटर (घोल) में थोड़ा सा सिरका मिलाने से तली हुई डिशेज का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो सकते हैं.

आइए जानते हैं सिरके के वह 4 फायदे, जिन्हें शेफ रणवीर बरार ने खास तौर पर बताया.

स्वाद में लाता है हल्की और संतुलित खटास
अगर आप सिरका बैटर में डालते हैं तो यह उसमें एक हल्की खटास जोड़ता है, जो खाने के स्वाद को और बेहतर बनाती है. यह खटास इतनी बैलेंस होती है कि खाने का फ्लेवर उभरकर आता है और डिश ज्यादा टेस्टी लगती है.

बनाता है डिश को ज्यादा कुरकुरा
अगर आप चाहते हैं कि पकोड़े, फ्रिटर्स या अन्य तली हुई चीजें लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहें, तो बैटर में थोड़ा सिरका मिलाना फायदेमंद हो सकता है. यह बैटर के टेक्सचर को बेहतर बनाकर खाने में खस्तापन और करारापन बढ़ाने में मदद करता है.

बैटर को लंबे समय तक रखता है फ्रेश
शेफ रणवीर बरार के अनुसार, सिरके में प्रिजर्वेशन गुण मौजूद होते हैं, जो बैटर को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. इससे बैटर का टेक्सचर लंबे समय तक बना रहता है और बार-बार नया घोल तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती. आप सुबह बैटर बनाकर शाम तक रख सकते हैं, सिरका डालने से यह खराब नहीं होता है.

बैटर की बनावट बनाता है स्मूथ
सिरका बैटर को अधिक स्मूथ और एकसार बनाने में मदद करता है. इससे कोटिंग अच्छी तरह चढ़ती है और फ्राई हुई डिश का फिनिश भी बेहतर दिखाई देता है.

बेकिंग सोडा के साथ कैसे करता है काम?
रणवीर बरार ने बताया कि सिरका और बेकिंग सोडा एक-दूसरे के पूरक हैं. जब सिरका और बेकिंग सोडा मिलते हैं, तो रिएक्शन के कारण कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है. इससे बैटर हल्का और फूला हुआ बनता है, जिससे तली हुई चीजें ज्यादा क्रिस्पी और एयरि टेक्सचर वाली बनती हैं.

इस बात का रखें ध्यान
बैटर में सिरका हमेशा कम मात्रा में ही डालें, जरूरत से ज्यादा सिरका स्वाद पर असर डालता है. आमतौर पर 1 से 2 चम्मच सिरका एक बड़े बैटर के लिए पर्याप्त माना जाता है.

शेफ रणवीर बरार की यह टिप उन लोगों के लिए खास है जो घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581