घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पंजाबी दाल तड़का, जानें आसान स्वादिष्ट रेसिपी आज

 दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जिसे कई तरीकों से बनाया जाता है. आज हम आपको घर पर  रेस्टोरेंट जैसा पंजाबी दाल तड़का बनाना बताएंगे. चना दाल और तूर दाल से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

रोटी, नान, पराठा या जीरा राइस के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर पंजाबी दाल तड़का कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
दाल के लिए
1/2 कप चना दाल
1/2 कप तूर दाल
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 कप पानी

ग्रेवी के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 कप दाल का पानी
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

पंजाबी दाल तड़का कैसे बनाते हैं?

  • पंजाबी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल और तूर दाल को अच्छी तरह धोकर अलग-अलग करीब 2 घंटे के लिए भिगो दें.
  • इसके बाद दोनों दालों को प्रेशर कुकर में डालें. इसमें हल्दी, नमक और पानी मिलाकर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं, ताकि दाल अच्छी तरह गल जाए.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा चटकाएं. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
  • अब टमाटर, नमक, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर तब तक भूनें, जब तक मसाले अच्छी तरह पक न जाएं.
  • इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, दाल का थोड़ा पानी और उबली हुई दाल डालें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें, ताकि दाल में मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और साबुत लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. आखिर में लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालें और तैयार तड़के को दाल के ऊपर डाल दें.
  • गरमा-गरम पंजाबी दाल तड़का तैयार है. इसे जीरा राइस, सादी रोटी, तंदूरी रोटी, नान या पराठे के साथ परोसें और घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लें.

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581