घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा धनिया दम आलू, स्टफ्ड पनीर वाली खास रेसिपी

गर्मी में रोजाना एक जैसा लौकी-कद्दू की सब्जी खाकर आप बोर गए हैं और कुछ टेस्टी और लाजवाब खाना चाहते हैं. गर्मी के मौसम में खाने क्रेविंग्स होती रहती है और रसोई में खड़े होने का भी मन करता है. अगर आप  रेस्टोरेंट जैसी दिखने और स्वाद वाली डिश बनाना चाहते हैं तो आप धनिया दम आलू की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

पनीर-हरे धनिए की स्टफिंग के साथ आलू पकाते जाते हैं, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसलिए अगर आपके घर मेहमान आने वाले हो तो आप इस रेसिपी को झटपट बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद वो आपकी तारीफ करते नहीं रह पाएंगे.

धनिया दम आलू के लिए इंग्रेडिएंट्स
    8 छोटे या मिडियम आकार के आलू
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी
     नमक
    4 बड़े चम्मच तेल

स्टफिंग के लिए
    1 कप पनीर, मैश किया हुआ
    1/2 कप उबले हुए मटर
    1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    ताजा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
    2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    6-7 काजू, कटे हुए
    6-7 किशमिश
    2 बड़े चम्मच केसर वाला दूध
     नमक

ग्रेवी के लिए
    1½ कप हरा धनिया
    3 हरी मिर्च
    1 इंच अदरक
    6-7 लहसुन की कलियां
    2 बड़े चम्मच घी
    1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
    1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
    10 काजू और 1/2 कप पानी से तैयार काजू पेस्ट
    1/2 कप फ्रेश क्रीम
    1/3 कप गाढ़ा दही
    जरूरत अनुसार पानी
    1½ बड़ा चम्मच शहद
    स्वादानुसार नमक

धनिया दम आलू बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले आलुओं को उबाल लें.ठंडा होने पर छील लें और बीच से थोड़ा हिस्सा निकालकर खोखला कर लें.
  • अब इन आलुओं पर हल्दी और नमक लगाएं.एक पैन में तेल गर्म करें और आलुओं को सुनहरा होने तक हल्का फ्राई कर लें.
  • एक बाउल में पनीर, उबले मटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च, काजू, किशमिश, केसर वाला दूध और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.तैयार मिश्रण को फ्राई किए हुए आलुओं के अंदर भर दें.
  • मिक्सर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें धनिया पेस्ट डालकर कुछ मिनट भूनें.फिर धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर चलाएं.
  • इसके बाद काजू पेस्ट, दही और फ्रेश क्रीम मिलाएं.धीमी आंच पर मसाले को तब तक पकाएं जब तक घी अलग न होने लगे.जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सेट करें.
  • अब ग्रेवी में शहद और नमक मिलाएं.स्टफ्ड आलुओं को सावधानी से ग्रेवी में रखें और ढककर 10-15 मिनट धीमी आंच पर दम दें.इससे आलुओं में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाएगा.

 इस तरीके से परोसे धनिया दम आलू
धनिया दम आलू को तंदूरी रोटी, बटर नान, मिस्सी रोटी या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.हरे धनिए और क्रीम से गार्निश करने पर इसकी खूबसूरती और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581