मिनटों में बनाएं ज्वार चीला, सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

जब हल्के-फुल्के नाश्ते की बात आती है तो चीला कई लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यह हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से पच भी जाता है, इसलिए लोग इसे सुबह के नाश्ते में काफी पसंद करते हैं. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी ज्वार के आटे से बना चीला ट्राई किया है.

यह चीला खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में. इसे खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. आज हम आपको घर पर मिनटों में ज्वार के आटे से चटपटा और क्रिस्पी चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

ज्वार के आटे से चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/2 ज्वार का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
1 कटा हुआ प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
 नमक स्वादानुसार

ज्वार के आटे से चीला कैसे बनाते हैं?
    एक कटोरे में ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, कटा हुआ अदरक, कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें.
    इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और धनिया पाउडर जैसे मसाले डालें. अब सबको अच्छे से मिलाकर स्मूद घोल बना लें.
    अब गैस पर एक तवा गरम करें और 1 चम्मच तेल लगाएं.
    तवे पर घोल डालें और हल्के हाथ से फैलाकर चीले का आकार दें.
    अब चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
    जब चीला अच्छी तरह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें.
    अब आपका गरमागरम टेस्टी चीला तैयार है, जिसे आप केचप, दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

 

 

Related Posts

रविवार का राशिफल: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, करियर और कारोबार में होगा लाभ

मेष आज आप दिल और दिमाग दोनों की सुनना चाहेंगे, लेकिन फैसला सोचकर लें। काम में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। परिवार में कोई व्यक्ति आपका…

Samsung के AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब चश्मे से पूछें सवाल और Gemini देगा जवाब

आप कहीं घूमने गए हैं और सामने कोई ऐसी इमारत दिखी जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते. अब जानकारी पाने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581