धनिए के डंठल से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में बढ़ाएं खाने का स्वाद

ज्यादातर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसके साथ चटनी खाते हैं. हरे धनिए से लेकर पुदीने तक की चटनी लोगों को बहुत पसंद होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सब्जी खरीदते वक्त हरा धनिया जरूर लेते हैं. आपके घर में भी हरा धनिया अक्सर आता होगा. धनिया साफ करते समय ज्यादातर लोग उसकी पत्तियां निकलाकर इस्तेमाल कर लेते हैं. इसके बाद बचे डंठलों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं.

अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचिए. धनिए के कोमल डंठल न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है. आप इन्हीं डंठलों से कुछ ही मिनटों में ऐसी चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं, जो समोसे, पकोड़े, पराठे, दाल-चावल या रोज के खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी. जी हां, हरे धनिए की पत्तियों से ही नहीं, बल्कि डंठलों से भी तीखी, चटपटी और स्वादिष्ट हरी चटनी तैयार की जा सकती है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं धनिए के डंठलों से स्वादिष्ट चटनी.

धनिए के डंठल की चटनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप ताजे और साफ धुले धनिए के मुलायम डंठल (बारीक कटे हुए)
    1-2 हरी मिर्च
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    2-3 लहसुन की कलियां (अगर चाहें)
    1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा
    1 छोटा चम्मच नींबू का रस
    स्वादानुसार सादा नमक
    स्वादानुसार काला नमक
    2-3 चम्मच पानी (पीसने के लिए)

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट धनिए के डंठल की चटनी
1. धनिए की जड़ों को काटकर अलग कर दें. सिर्फ मुलायम डंठलों को अच्छी तरह पानी से धो लें ताकि उनमें लगी मिट्टी पूरी तरह निकल जाए.

2. मिक्सी के जार में धनिए के डंठल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा, सादा नमक और काला नमक डाल दें.

3. अब 2-3 चम्मच पानी डालें और सारे इंग्रेडिएंट्स को तब तक पीसें, जब तक एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए. आप चटनी को दरदरा भी पीस सकते हैं. आपको इसका टेक्शचर कैसा चाहिए, ये पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि गाढ़ी चटनी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

4. तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे चटनी का स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती हैं.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
अगर आप चटनी को थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं तो इसमें इनमें से कोई एक चीज मिला सकते हैं. इन चीजों से चटनी और भी ज्यादा स्वादिष्ट और क्रीमी बन जाती है.
    थोड़ा सा ताजा पुदीना
    1 छोटा चम्मच भुनी मूंगफली
    थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581