चुकंदर का स्वादिष्ट हलवा बनाएं, सेहत और स्वाद का शानदार मेल।

 चुकंदर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. वैसे तो ज्यादातर लोग चुकंदर का जूस या सलाद खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे टेस्टी हलवा भी बनाया जा सकता है. यह हलवा खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला यह हलवा किसी भी खास मौके या त्योहार के लिए एक बेहतरीन मिठाई है. अगर आप भी सूजी और गाजर के हलवे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चुकंदर का टेस्टी हलवा बना कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि चुकंदर का टेस्टी हलवा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 बड़े चुकंदर
1 लीटर दूध
1/2 कप चीनी
1/4 कप घी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी केसर
1/2 कप कटे हुए बादाम और पिस्ता

चुकंदर का हलवा कैसे बनाते हैं?

  • चुकंदर का हलवा बनाने के लिए  सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें चुकंदर के टुकड़े डालकर नरम होने तक पकाएं. इसके बाद पानी निकाल दें और चुकंदर को मैश कर लें या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
  • एक गहरे पैन में दूध और चीनी डालकर मीडियम गैस पर उबालें. जब दूध उबलने लगे, तब इसमें चुकंदर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला दें. अब इसमें घी और इलायची पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं.
  • मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर हलवे जैसी कंसिस्टेंसी का न हो जाए. आखिर में केसर और कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला दें. चाहें तो ड्राई फ्रूट्स अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा भी डाल सकते हैं.
  • अब आपका चुकंदर का टेस्टी हलवा तैयार है. इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं. अगर आपको ठंडा हलवा पसंद है तो इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर भी परोस सकते हैं.

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581