शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी आटे की पापड़ी, बाजार की नमकीन भूल जाएंगे

शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो तो बाजार से नमकीन या बिस्किट खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही आसानी से पापड़ी बना सकते हैं जो खाने में मजेदार भी लगती है और इसका स्वाद भी बाजार वाली पापड़ी जैसा ही लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि मैदा नहीं बल्कि आप गेहूं के आटे से स्वादिष्ट और कुरकुरी पापड़ी बना सकते हैं, जो चाय के साथ बहुत मजेदार लगती है.

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. आटा, सूजी और कुछ बेसिक मसालों से आसानी से पापड़ी तैयार हो जाती है. इसे आप चाय के साथ स्नैक की तरह खा सकते हैं या फिर दही पापड़ी चाट जैसी डिश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको आटे की पापड़ी बनाने का तरीका बताते हैं.

आटे की पापड़ी बनाने के लिए सामग्री
    2 कप गेहूं का आटा
    4 बड़े चम्मच बारीक सूजी
    ½ छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच अजवाइन
    1 छोटा चम्मच कलौंजी
    1 छोटा चम्मच नमक
    3 बड़े चम्मच तेल
    तलने के लिए तेल

स्वाद के लिए
    1 बड़ा चम्मच मैजिक/नूडल मसाला
    ½ छोटा चम्मच चाट मसाला

घर पर आटे की पापड़ी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बारीक सूजी डालें. इसमें जीरा, अजवाइन, कलौंजी और नमक मिला दें.
  • अब 3 बड़े चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें, अगर मिक्सर बंधने लगे तो समझें कि मोयन सही है.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटा नरम नहीं होना चाहिए, वरना पापड़ी उतनी कुरकुरी नहीं बनेगी. आटे को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को बेलकर पतली पूरी जितनी शेप दें.
  • अब कांटे की मदद से पूरी पर जगह-जगह छोटे छेद कर दें. इससे तलते समय पापड़ी ज्यादा फूलती नहीं है और अच्छी तरह कुरकुरी बनती है.
  • अब किसी गिलास या छोटे गोल कटर की मदद से बेली हुई शीट से छोटी-छोटी गोल पापड़ियां काट लें. बचा हुआ आटा फिर से गूंथकर बेलें और इसी तरह सारी पापड़ियां तैयार कर लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और पापड़ियों को स्लो से मिडियम फ्लेम पर तलें. इन्हें धीरे-धीरे पलटते रहें, जब तक कि पापड़ी गोल्डन और कुरकुरी न हो जाए.
  • हाई फ्लेम पर तलने से बाहर से पापड़ी जल्दी रंग पकड़ सकती है, जबकि अंदर से अच्छी तरह कुरकुरी नहीं होती है. इसलिए स्लो-मिडियम फ्लेम पर ही पापड़ी, पूड़ी जैसी चीजों को फ्राई करना चाहिए.
  • तली हुई पापड़ियों को निकालकर उनको प्लेट पर रख दीजिए, उनका एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए प्लेट पर टेश्यू पेपर बिछा दें.
  • जब पापड़ी हल्की गर्म हों, तभी ऊपर से अपनी पसंद का कोई भी नूडल मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह टॉस करें.

इस तरीके से करें स्टोर
मसाला मिलाने के बाद पापड़ियों को ठंडा होने के लिए साडइ में रख दीजिए. जब पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो उनको एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखकर दीजिए. सही तरीके से स्टोर करने पर ये करीब 2 महीने तक इस्तेमाल की जा सकती हैं. बस निकालते समय गीले हाथ ना लगाएं और डिब्बे को टाइट से बंद करके रखें.

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581