सर्दियों में सिंघाड़े से बनाएं मसालेदार सब्जी, रोटी और चावल के साथ स्वाद हो जाएगा दोगुना

 सर्दियों में बाजार में सिंघाड़े खूब बिकते हैं, जिनको धूप में बैठकर छीलकर खाने का मजा ही अलग होता है. सिंघाड़े का जूसी फ्लेवर इसको सबसे हटकर बनाता है, इसी वजह से लोग सर्दियों में सिंघाड़ा बहुत खाना पसंद करते हैं. सिंघाड़ा वैसे तो फल होता है, मगर क्या आप जानते हैं कि यह एक सब्जी भी है. आपको सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, मगर सिंघाड़े की रसवाली बहुत टेस्टी सब्जी बनती है जिसे रोटी और चावल दोनों के साथ आप मजे लेकर खा सकते हैं.

रोज-रोज आलू-गोभी की सब्जी खाकर मन भर जाता है और तब कुछ मसालेदार खाने का मन करता है. तब आप सिंघाड़े की सब्जी ट्राई कर सकते हैं, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है, इस सब्जी के लिए कोई सामग्री भी नहीं चाहिए होती है, इसे सिंपल घर के देसी मसालों से ही बनाया जाता है. आइए सिंघाड़े की मसालेदार सब्जी की झटपट बनने वाली रेसिपी जानते हैं.

सिंघाड़े की सब्जी के लिए सामग्री
    सिंघाड़े – 400 ग्राम
    टमाटर – 2 (100 ग्राम)
    प्याज- 1 मिडियम साइज
    हरी मिर्च – 2
    सरसों का तेल – 2 टेबल स्पून
    हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
    हींग – ½ पिंच
    जीरा – ½ छोटी चम्मच
    अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
    हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
    धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
    नमक – ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

सिंघाड़े की सब्जी बनाने का तरीका
    सबसे पहले सिंघाड़े छीलकर निकाल लें और उनको पानी में धोकर निकाल लें और फिर सिंघाड़ों को सिलबट्टे में कूटकर साइड में रख लीजिए.
    कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, उसनें अजवायन, हींग, जीरा डालकर भून लें, अब बारीक कटा प्याज डालकर मिलाए.
    प्याज जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें कटी हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालकर मिक्स कर लें.
    टमाटर के बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें, जब तक कड़ाही तेल नहीं छोड़ देती है.
    इस स्टेज पर कूटकर रखे सिंघाड़े मसालों के ऊपर डालें और सबको मिक्स कर दें. अब इसमें 1 ग्लास पानी डाल दीजिए और सब्जी को 5 मिनट तक ढककर पकाएं.

इस तरीके से करें सर्व
आखिर में सब्जी के ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें और इसको गरमा-गरम रोटी-चावल के साथ सर्व करें. आप चाहे तो सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए धनिया के साथ में एक चम्मच गरम मसाला भी मिला सकते हैं, जिससे सब्जी की ग्रेवी बहुत टेस्टी लगती है.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581