रागी के आटे से बनाएं 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, नाश्ते से लेकर मीठे की क्रेविंग तक होगी पूरी

 रागी का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाएं रखने में मदद करते हैं. आमतौर पर लोग रागी के आटे की रोटी बनाकर खाना पसंद करते हैं लेकिन इससे कई दूसरी टेस्टी डिश भी तैयार की जा सकती हैं. आज हम आपको रागी के आटे से बनने वाली 5 ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स और मीठे की क्रेविंग पूरी करने के लिए भी ट्राई कर सकते हैं.

रागी पैनकेक
नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो रागी के आटे से पैनकेक बना सकते हैं. इसके लिए रागी के आटे में पानी या दूध मिलाकर बैटर तैयार करें. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक या हल्के मसाले डाल सकते हैं. स्टफिंग के लिए शिमला मिर्च, मशरूम और बेबी कॉर्न जैसी सब्जियों को हल्का पकाकर इस्तेमाल करें. अब पैन पर थोड़ा तेल लगाकर बैटर फैलाएं, स्टफिंग डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं. इसे दही की डिप के साथ परोस सकते हैं.

रागी की खिचड़ी
सर्दियों में गरमागरम खिचड़ी खाने का अलग ही मजा है. अगर आप पारंपरिक खिचड़ी में नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो रागी की खिचड़ी बना सकते हैं. इसके लिए रागी के आटे के साथ मूंग दाल, चावल, जीरा और पसंद के मसालों का इस्तेमाल करें. पहले दाल और चावल को पकाएं. फिर रागी के आटे को थोड़े पानी में घोलकर इसमें मिलाएं और लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि गांठें न बनें. जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे नरम और गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे दही या सब्जियों के साथ खा सकते हैं.

रागी कटलेट
शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन है, तो रागी के कटलेट ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए रागी के आटे में उबले आलू, बारीक कटी सब्जियां, हरा धनिया और पसंद के मसाले मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें. अब इसे कटलेट का आकार दें और तवे पर थोड़े तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी पका सकते हैं. हरी चटनी के साथ इनका स्वाद और बढ़ जाएगा.

रागी का डोसा
अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो रागी का डोसा बना सकते हैं. इसके लिए रागी के आटे में थोड़ा चावल का आटा, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं. पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें और कुछ देर के लिए रख दें. अब गर्म तवे पर बैटर फैलाएं और थोड़ा तेल डालकर डोसे को कुरकुरा होने तक पकाएं. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं.

रागी के लड्डू
मीठा खाने के शौकीन हैं तो रागी के आटे से लड्डू भी बना सकते हैं. इसके लिए कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और रागी के आटे को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें. अब इसमें अपनी पसंद के कटे हुए मेवे और पिसी हुई इलायची मिलाएं. मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर इसमें पिसी हुई चीनी या गुड़ का पाउडर डालें. जरूरत के मुताबिक थोड़ा घी मिलाकर मिश्रण को लड्डू का आकार दें. इन्हें ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581