मंडी चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 8 साल से कायम वर्चस्व फिर हुआ साबित

मंडी
 हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के जिले में भाजपा ने जहां नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हराया. वहीं, जिला परिषद में भी भाजपा का डंका देखने को मिला। 

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में कुल 36 जिला परिषद की सीटें हैं. इसमें भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की और तीन पर भाजपा के बागी जीते. जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर सिमट गई. सीपीआईएम को दो सीटें मिली हैं. इन चुनावों में कुछ दिग्गज भी चुनाव हारे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का है. वह कोटली वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी से चुनाव हार गई। 

इसके बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी टिहरा वार्ड से चुनाव हार गई. सराज से कांग्रेस के नेता चेत राम ठाकुर का बेटा तरुण ठाकुर भी ब्रयोगी वार्ड से चुनाव हार गया है. सुंदरनगर में कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहन सिंह का भतीजा चुनाव जीत गया। 

ये हैं भाजपा के 25 अधिकृत विजेता प्रत्याशी

मंडी जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने कुल कितनी सीटों पर जीत दर्ज की?

    वार्ड नंबर 2 बथेरी से रोशन लाल
    वार्ड नंबर 3 नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला
    वार्ड नंबर 6 नगवाईं से विद्या देवी
    वार्ड नंबर 7 स्योग से धर्मपाल ठाकुर
    वार्ड नंबर 8 कटौला से दीपक कुमार शर्मा
    वार्ड नंबर 9 थाची से बोदी देवी
    वार्ड नंबर 10 बासा से पदमा देवी
    वार्ड नंबर 11 मझोठी से इंद्र देव
    वार्ड नंबर 12 रोड़ से शिव चंद
    वार्ड नंबर 13 ब्रयोगी से रोहित कुमार
    वार्ड नंबर 14 नौण से टिक्कम सिंह
    वार्ड नंबर 15 चुराग से शकुंतला देवी
    वार्ड नंबर 16 लोअर करसोग से अनिता देवी
    वार्ड नंबर 17 सराहन से नोमलता
    वार्ड नंबर 18 सांवीधार से कमल सिंह
    वार्ड नंबर 19 डैहर से रोशन लाल
    वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से अमरू राम
    वार्ड नंबर 23 कोट बल्ह से प्रेम सिंह
    वार्ड नंबर 25 बैहल से संजय कुमार रावत
    वार्ड नंबर 27 कोट गोपालपुर से सुष्मिता शर्मा
    वार्ड नंबर 30 सदयाणा से परस राम
    वार्ड नंबर 31 कोटली से हेमलता
    वार्ड नंबर 32 सरी से रीना देवी
    वार्ड नंबर 33 नवाही से श्याम लाल
    वार्ड नंबर 35 सोहर से अंजना कुमारीवार्ड
    नंबर 4 डलाह से चंपा देवी (भाजपा से बागी)
    वार्ड नंबर 24 गोड़ा गागल से डिम्पल कुमार सैनी (भाजपा से बागी)
    वार्ड नंबर 28 भाम्बला से अभिलाषा ठाकुर(भाजपा से बागी).

कांग्रेस कहां कहां जीती

    वार्ड नंबर 20 सलापड़ से मोहित ठाकुर
    वार्ड नंबर 26 लोअर रिवालसर से पवन कुमार
    वार्ड नंबर 34 टिहरा से अनिता कुमारी
    वार्ड नंबर 29 थौना से अंजनी देवी
    वार्ड नंबर 22 महादेव से किरणा कुमारी (कांग्रेस की बागी)

मंडी के सेरी मंच पर विजेताओं के साथ जयराम.

सीपीआईएम ने दो सीटें जीतीं

    वार्ड नंबर 1 भडयाडा से कुशाल भारद्वाज
    वार्ड नंबर 5 कुफरी से शिवानी ठाकुर
    वार्ड नंबर 36 लांगणा से राखी शर्मा निर्दलीय.

जयराम को जीत का श्रेय

2027 में जब भाजपा विधानसभा चुनाव जीती थी तो मंडी जिले की 10 विधानसभा सीटों मेंसे 9 भाजपा ने जीती थी. इसके बाद 2022 में भाजपा ने 9 सीटें जीती और एक कांग्रेस को गई. इसके बाद लोकसभा चुनाव में जयराम का डंका बजा और वह कंगना को जिताने में कामयाब रहे. अब नगर निगम चुनाव और जिला परिषद चुनाव में जयराम ठाकुर को पूरी तरह से क्रेडिट जाता है. जीत के बात जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि मंडी भाजपा की थी और भाजपा की रहेगी। 

Related Posts

दो बार मौत को चकमा देने वाले कैप्टन स्मित की हालत पर बड़ा खुलासा, सिर की चोट को लेकर डॉक्टर ने क्या बताया?

 नई दिल्ली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने विमान के कॉकपिट में हुए हमले के दौरान मौत को मात दी थी. उनके ओमानी को-पायलट ने इमरजेंसी कुल्हाड़ी से उनके सिर…

ओडिशा में चक्रवाती बारिश से भारी तबाही की आशंका, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट प्लान तैयार

भुवनेश्वर  ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश हो रही है. इससे गंजम जिले में करीब 300 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं. इन गांवों में फंसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581