क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी को मिला मंत्री पद

कलकत्ता
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 1 जून (सोमवार) को संपन्न हुआ. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरएन रवि की मौजूदगी में कुल 35 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

नबन्ना में आयोजित समारोह की शुरुआत कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण से हुई. सबसे पहले 7 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. इसके बाद तीन विधायकों ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली, जबकि अंत में 19 विधायकों ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। 

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा भी बंगाल सरकार में मंत्री बने हैं. उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. डिंडा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर हालिया विधानसभा चुनाव में मोयना सीट से धमाकेदार जीत हासिल की थी. डिंडा ने अपने निकटमतम प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के चंदन मंडल को 16241 मतों से हराया था। 

यह लगातार दूसरी बार है जब अशोक डिंडा ने मोयना सीट पर जीत दर्ज की है. इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में 42 वर्षीय डिंडा ने तृणमूल कांग्रेस के संग्राम डोलुई को बेहद करीबी मुकाबले में 1260 वोटों से हराया था. क्रिकेट के बाद राजनीति में उनकी यह जीत भाजपा के लिए भी बड़ा संदेश मानी गई थी। 

अशोक डिंडा का क्रिकेट करियर भी काफी चर्चित रहा है. उन्होंने दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 12 विकेट लिए, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं। 

IPL में इन टीमों के लिए खेले
घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए अशोक डिंडा का योगदान बेहद अहम रहा. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. डिंडा ने IPL में कुल 78 मैच खेलते हुए 69 विकेट झटके. इस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) जैसी टीमों का हिस्सा रहे। 

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अशोक डिंडा ने फरवरी 2021 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. इसके बाद उन्होंने राजनीति में तेजी से अपनी पहचान बनाई और अब मंत्री पद तक पहुंचकर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, राजनीति की पिच पर भी लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

अशोक डिंडा-जॉयल मुर्मू समेत कई MLA's बने राज्य मंत्री
समारोह में जॉयल मुर्मू, पूर्व क्रिकेटर व विधायक अशोक डिंडा और आनंदमय बर्मन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. इनके अलावा बीजेपी विधायक शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती और उमेश राय को भी शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में राज्य मंत्री (MoS) के तौर पर शामिल किया गया है। 

पश्चिम बंगाल सरकार का ये शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के ठीक तीन हफ्ते बाद हुआ है. शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ ली थी. उनके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू मंत्री पद की शपथ ली थी। 

सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश
वहीं, बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बीजेपी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है. नए मंत्रिमंडल में ब्राह्मण, ओबीसी (OBC), आदिवासी, मतुआ और राजबंशी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। 
आपको बता दें कि हाल में संपन्न हुआ बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता को फेंका. बीजेपी ने 294 सीटों में से अकेले दम पर 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। 

 

 

Related Posts

दो बार मौत को चकमा देने वाले कैप्टन स्मित की हालत पर बड़ा खुलासा, सिर की चोट को लेकर डॉक्टर ने क्या बताया?

 नई दिल्ली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने विमान के कॉकपिट में हुए हमले के दौरान मौत को मात दी थी. उनके ओमानी को-पायलट ने इमरजेंसी कुल्हाड़ी से उनके सिर…

ओडिशा में चक्रवाती बारिश से भारी तबाही की आशंका, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट प्लान तैयार

भुवनेश्वर  ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश हो रही है. इससे गंजम जिले में करीब 300 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं. इन गांवों में फंसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581