महादेव सट्टा मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने मांगी न्यायिक रिमांड; ED ने भी गिरफ्तारी के लिए की मांग

रायपुर 
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी।CBI ने सौरभ को न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है। वहीं, ED ने उसके खिलाफ जारी नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए कोर्ट में रिक्वेस्ट की है।

हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को कोर्ट लाया गया। इस दौरान CBI और ED दोनों के अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है।ED की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। इस मामले में 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

8 दिन की पूछताछ में इन पहलुओं पर जांच
CBI ने सौरभ से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की है।जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका थी।

CBI ने कोर्ट में रिमांड के दौरान इन पहलुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई थी।..

2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में पहली FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद ED ने 6 अक्टूबर 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य आरोपियों के तौर पर चिन्हित किया गया। CBI ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया था।जांच में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, बैंक खातों और हवाला के जरिए रकम के लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

महादेव सट्टा ऐप की CBI कर रही जांच
बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं।इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।

116 दिन बाद ओमान से भारत लाया गया
CBI के मुताबिक, महादेव सट्टा नेटवर्क की जांच शुरू होने के बाद से ही सौरभ चंद्राकर फरार था। वह 2023 से दुबई में रह रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था।गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कथित तौर पर फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और UAE से ओमान पहुंच गया।उसके कथित फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट की जानकारी मिली थी। इसमें उसकी फोटो थी, लेकिन नाम ‘अजंता मेंडिस’ लिखा था, जो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अजन्ता मेंडिस से मिलता-जुलता है।

पासपोर्ट में जन्मतिथि भी दूसरे दस्तावेजों से अलग थी। खुफिया जानकारी और रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 8 जुलाई 2026 को ओमान की रॉयल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।इसके बाद CBI और ED ने भारत सरकार के जरिए ओमान को प्रत्यर्पण का औपचारिक प्रस्ताव भेजा और सबूत सौंपे।

भारत सरकार की एजेंसियों, इंटरपोल और ओमान के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद प्रत्यर्पण को मंजूरी मिली। इसके बाद CBI की टीम मस्कट पहुंची और 1 नवंबर को उसे भारत लेकर आई थी।

बताए अलग-अलग आंकड़े

दो केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआइ और ईडी के अलग-अलग दावे सौरभ चंद्राकर के पक्ष में भ्रम उत्पन्न कर रहे हैं। इससे एजेंसियों के जांच समन्वय पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ईडी ने सितंबर 2026 में रायपुर की एक विशेष अदालत में दाखिल की गई अपनी छठी चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) में यह दावा किया था महादेव एप प्रमोटरों ने करीब 94,000 करोड़ रुपये की काली कमाई की है, जबकि सीबीआइ लगभग 6,000 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा कर रही है।

दोनों एजेंसियों के आंकड़ों में करीब 88,000 करोड़ रुपये का अंतर है। ऐसे में सट्टे की कमाई के वास्तविक आंकड़े को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2023 में अवैध सट्टेबाजी में उपयोग हो रहे 22 एप और वेबसाइट ब्लाक किए गए थे। उसके पश्चात भी महादेव सट्टा नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। डोमेन, सर्वर, मोबाइल नंबर और बैंक खाते बदलकर नए नामों से सट्टे का कारोबार जारी है। इंटरनेट मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफार्म पर सट्टे की आइडी अब भी आसानी से उपलब्ध होने के आरोप हैं।

अब तक 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
    अब तक जांच एजेंसियां 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच कर चुकी हैं। इसके अलावा करीब दो हजार सिम और 1,700 बैंक खाते ब्लाक किए गए हैं। इस मामले में 116 से अधिक लोगो और कंपनियो को आरोपित बनाया गया है। सीबीआइ 12 और ईडी छह चार्जशीट दाखिल कर करीब 100 लोगों को आरोपित बना चुकी हैं।

    दोनों एजेंसियों ने लगभग 30 गिरफ्तारियां की हैं। मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर सीबीआइ की गिरफ्त में है, जबकि रवि उप्पल, शुभम सोनी और विकास छपरिया समेत अन्य विदेश में हैं। इनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया धीमी है। सितंबर 2026 में ईडी ने ईजमायट्रिप से जुड़े निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ रुपये के शेयर भी अटैच किए हैं।

सौरभ का आज कोर्ट में पेशी, ईडी भी तैयार
    महादेव सट्टा के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर की कस्टोडियल रिमांड गुरुवार को समाप्त हो रही है। उसे रायपुर की विशेष अदालत में शाम चार बजे से पहले पेश किया जाएगा। इस पेशी में सबसे अहम सवाल यह होगा कि सीबीआइ आगे पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगती है या नहीं। यदि सीबीआइ रिमांड नहीं मांगती है तो ईडी अपने वारंट पर गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए अदालत में आवेदन पेश कर सकता है। इससे सौरभ से पूछताछ में ईडी की भी एंट्री हो सकती है।

    पिछली पेशी के दौरान ईडी ने सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की अनुमति मांगी थी, लेकिन सीबीआइ की रिमांड जारी होने के कारण अदालत ने आवेदन को समयपूर्व बताते हुए स्वीकार नहीं किया था। अब रिमांड खत्म होने के बाद ईडी दोबारा आवेदन करने की तैयारी में है।

नेटवर्क और प्रोटेक्शन मनी की जांच
    सीबीआइ सौरभ से सट्टा नेटवर्क, पैनल आपरेटरों, हवाला लेनदेन और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिए गए 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी के संबंध में पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली में चली पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा जोर इस बात पर रहा कि महादेव सट्टा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ, किन लोगों ने इसमें निवेश किया, अलग-अलग पैनलों के जरिए इसका संचालन कैसे होता था और इस अवैध कारोबार को किन लोगों का संरक्षण मिला।

    अब सीबीआइ यह पता लगा रही है कि सट्टे से अर्जित रकम किन नेताओं, पुलिस अधिकारियों आदि तक पहुंची और नेटवर्क में किन अधिकारियों तथा अन्य लोगों की भूमिका रही। महादेव सट्टा मामले में सीबीआइ 13 एफआइआर की जांच कर रही है। इनमें दो मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

भारत आने से पहले सौरभ ने जान का खतरा बताया था
ओमान में हिरासत के दौरान सौरभ चंद्राकर ने भारत की जेल में अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। उसने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की थी।

सौरभ का दावा था कि महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े प्रभावशाली लोग उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसने पूछताछ के दौरान सुरक्षा देने और बिना दबाव के अपना पक्ष रखने का मौका देने की मांग की थी।

सट्टा नेटवर्क के राज खोलने की बात कही थी
सौरभ चंद्राकर ने ओमान में भारतीय जांच एजेंसियों को महादेव सट्टा नेटवर्क के राजनीतिक कनेक्शन, पैसों के लेन-देन और विदेशों में मौजूद संपत्तियों की जानकारी देने की बात कही थी।

उसने भारत आकर जांच एजेंसियों और कोर्ट में बयान देने की तैयारी जताई थी। इसके बदले उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी थी। साथ ही नेटवर्क से जुड़े लोगों से अलग रखने की मांग की थी, ताकि बिना दबाव के बयान दे सके।

Related Posts

जो गरीबों के लिए काम करेगा, गरीब उसी को वोट देगा, सम्राट चौधरी ने बताया जीत का फार्मूला

पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि जनता को 'नया सपना' दिखाकर वोट झटकने की चाहत रखने वाले मुगालते में हैं। मतदाता…

₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581