जो गरीबों के लिए काम करेगा, गरीब उसी को वोट देगा, सम्राट चौधरी ने बताया जीत का फार्मूला

पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि जनता को 'नया सपना' दिखाकर वोट झटकने की चाहत रखने वाले मुगालते में हैं। मतदाता सब समझते हैं। जो लोग केवल 'नया सपना' दिखाते हैं, जनता उन्हें मंच से उतारना भी बखूबी जानती है। सीएम गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड और नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए लाइसेंस का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक सफलताओं का जिक्र करते हुए उनकी जीत का फार्मूला साझा किया। 

बिहार की जनता बहुत जागरूक
उन्होंने कहा, "लोग अक्सर पूछते हैं कि मोदी और नीतीश के जीतने का फार्मूला क्या है? इसका बड़ा ही सीधा सा जवाब है- जो गरीबों के लिए काम करेगा, गरीब उसी को अपना वोट देगा।" 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष सोचता है कि वह नए सपने दिखाकर वोट ले लेगा, लेकिन बिहार की जनता बहुत जागरूक है। नेताओं को धरातल पर रहने की नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम नेताओं को यह गलतफहमी कतई नहीं पालनी चाहिए कि हम जनता से ज्यादा होशियार हैं। 

लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक
असलियत में हम होशियार नहीं, बल्कि केवल जनता के प्रतिनिधि और उसके प्रतिबिंब मात्र हैं। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। यह उसका ही अधिकार है कि वह जिसे चाहती है उसे सत्ता में।बैठाती है और जिसे चाहती है, उसे मंच से उतार भी देती है।

 

Related Posts

₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति…

CG में चुनावी नियमों में बदलाव की कवायद तेज, निर्वाचन अधिनियमों पर हुई अहम बैठक

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न रायपुर  मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581