अवैध प्रवासन पर यूरोपीय संघ को बड़ी सफलता, दो साल में 55% आई कमी; EU आयुक्त का बड़ा बयान

ब्रुसेल्स
 यूरोपीय संघ (ईयू) की बाहरी सीमाओं पर अवैध रूप से प्रवेश करने के मामलों में पिछले दो वर्षों के दौरान 55 प्रतिशत और 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। यह जानकारी यूरोपीय संघ के आंतरिक मामलों एवं प्रवासन आयुक्त मैग्नस ब्रूनर ने दी।

 ब्रूनर ने ब्रुसेल्स में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यूरोपीय संघ की बाहरी सीमाओं पर अवैध रूप से सीमा पार करने के 49 हजार से कुछ अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि यह संख्या अक्टूबर 2015 के केवल एक सप्ताह के दौरान ग्रीस के द्वीपों पर पहुंचे प्रवासियों के बराबर है।

स्यूटी में हाल में उत्पन्न स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह यूरोप की सामूहिक क्षमता और बाहरी सीमाओं की सुरक्षा की एक बड़ी परीक्षा थी, लेकिन यूरोपीय संघ इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रहा।

उन्होंने बताया कि स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का ने पुष्टि की है कि स्थिति नियंत्रण में है, कोई भी प्रवासी स्पेन के मुख्य भूभाग तक नहीं पहुंचा है और शेंगेन क्षेत्र भी इससे प्रभावित नहीं हुआ है।

 ब्रूनर ने कहा कि यह संकट यूरोपीय संघ के नये 'प्रवासन एवं शरण समझौते' (ईयू पैक्ट ऑन माइग्रेशन एंड असाइलम) की पहली बड़ी परीक्षा थी, जिसके प्रमुख प्रावधान जून से लागू हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय आयोग का मानना है कि बाहरी सीमाओं पर कड़ी निगरानी, त्वरित प्रक्रियाओं और अवैध प्रवासियों की वापसी व्यवस्था में सुधार जैसे नए उपायों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को की सीमा से लगे स्पेन के स्वायत्त शहर सेउटा में बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंच गए थे। एक ही दिन में लगभग 60 हजार लोगों ने सीमा पार की थी, जबकि शहर की कुल आबादी करीब 85 हजार है। इसके बाद डेनमार्क, इटली, चेक गणराज्य और फिनलैंड सहित कई यूरोपीय संघ सदस्य देशों के अधिकारियों ने स्पेन की शेंगेन क्षेत्र की सदस्यता अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की थी।

Related Posts

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर ओबामा का बयान, बोले- देश को बांटने नहीं, जोड़ने का वक्त

न्यूयॉर्क अमेरिका के मध्यावधि चुनाव का नतीजा आया तो देश फिर बहस में उलझ गया है। डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति अब किस ओर जाएगी, और अमेरिका खुद किस रास्ते पर…

बलोचिस्तान में बढ़ा तनाव, महिला ‘कुरबान यूनिट’ ने पाकिस्तानी आर्मी कैंप को बनाया निशाना

बलोचिस्तान बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट यानी BLF ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है. संगठन का कहना है कि उसकी पूरी तरह महिलाओं वाली लड़ाकू यूनिट करिमा आर्म्ड असॉल्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581