केरल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की गई जान

त्रिशूर
 केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के आठ इंजनीयरिंग छात्रों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, छात्रों की कार कैपामंगलम में बन रहे नेशनल हाईवे 66 पर खड़ी एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई। 

यह दुखद हादसा पनम्बिक्कुन्नू सेंटर में हुआ, जिसमें डिंडीगुल के पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों की जान चली गई. यह घटना शुक्रवार रात 11.42 बजे हुई जब तमिलनाडु नंबर वाली कार का नियंत्रण खो गया और वह तेज रफ्तार में लॉरी से टकरा गई. खबर के मुताबिक, ट्रक नेशनल हाईवे पर एक मोड़ के पास खड़ी थी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे फंस गया. जोरदार टक्कर की आवाज़ सुनकर, आस-पास के लोग, पुलिस और फायर फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया। 

इस भीषण दुर्घटना का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है, क्योंकि, कार के अंदर आगे की सीटों में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा. कार में सवार सभी आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मरने वाले सभी लोग तमिलनाडु के 20 साल के लड़के थे। 

मरने वालों में से पांच की पहचान सलेम के विश्वा, डिंडीगुल के सूर्या और युवा संजीत, और मदुरै के संतोष और प्रसन्ना के तौर पर हुई है. बाकी तीन यात्रियों की पहचान करने की कोशिशें चल रही हैं. पुलिस ने पहचाने गए पीड़ितों के परिवारों को जानकारी दे दी है। 

शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़के केरल में छुट्टियां मनाने गए थे. छात्रों की अचानक मौत से इलाके में मातम छा गया है, जिससे कॉलेज के अधिकारी और सहपाठी गहरे सदमे में हैं। 

खबर के मुताबिक, कैपामंगलम पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को रिश्तेदारों को सौंप दी जाएंगी. इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट ठीक से न होने और हाईवे पर वॉर्निंग बोर्ड न होने की वजह से यह हादसा हुआ.

उन्होंने बताया कि रात के समय इलाके में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. हालांकि, चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, लेकिन सही साइनबोर्ड न होने की वजह से दूर-दराज से आने वाले ड्राइवर को यहां कुछ समझ में नहीं आता है। 

पुलिस और जानकारी इकट्ठा कर रही है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार तो नहीं थी. वहीं, मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच करेंगे। 

 

Related Posts

दिवाली पर आम प्रेमियों को मिलेगी सौगात, जानिए बिना सीजन कैसे उपलब्ध होगा हापुस आम

देवगढ़  आम का असली सीजन आने में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र के कोंकण इलाके के मशहूर देवगढ़ हापुस आम…

भारतीय नौसेना को बड़ी मजबूती, 40 हजार करोड़ की लागत से तैयार होंगे 8 आधुनिक युद्धपोत

विशाखापट्टनम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने भारतीय नौसेना के लिए 8 अगली पीढ़ी के कार्वेट यानी नेक्स्ट जनरेशन कॉरवेट्स बनाने का विशाल प्रोजेक्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581