BCCI में बड़ा फेरबदल: VVS लक्ष्मण को मिलेगी नई पावरफुल जिम्मेदारी, गंभीर और सिलेक्टर्स भी करेंगे रिपोर्ट?

नई दिल्ली
 पूर्व स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने वाली है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब BCCI सितंबर में अहम पदों पर संभावित फेरबदल की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो चीफ सिलेक्टर और हेड कोच भी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के नाते वीवीएस लक्ष्मण को ही रिपोर्ट करेंगे। 

बेहद अहम समय पर बीसीसीआई का फैसला
सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा हो रही है, ऐसे में बोर्ड कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण को ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की भूमिका दी जा सकती है। 

CoE हेड बने रहेंगे लक्ष्मण
वैसे तो बीसीसीआई की ओर से इस पर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे इस पोजिशन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण बेंगलुरु में अपने मौजूदा रोल हेड ऑफ CoE की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे. जहां वह खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख करते हैं। 

लक्ष्मण निभाते रहते हैं अंतरिम कोच का रोल
लक्ष्मण पहले से ही सीनियर टीम के साथ काफी जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अंतरिम कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. हाल ही में, उन्होंने जिम्बाब्वे में युवा भारतीय टीम को 3-0 से T20I सीरीज जिताई थी, जब इंग्लैंड दौरे के बाद गौतम गंभीर और उनके नियमित सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया गया था। 

डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का क्या मतलब है?
इस पोजिशन का रोल क्या होगा, इसकी जरूरत क्यों महसूस की गई? ऐसे बुनियादी सवालों के जवाब BCCI के अंतिम स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगा, लेकिन डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका लक्ष्मण को भारत के बड़े क्रिकेट ऑपरेशन्स के केंद्र में ला सकती है. इस पद में सीनियर टीम, सेलेक्टर्स, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच तालमेल बिठाना शामिल हो सकता है, इससे टैलेंट की पहचान, खिलाड़ियों की हाई-परफॉर्मेंस प्लानिंग को मदद मिलेगी। 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581