बिहार में यात्रियों को बड़ी राहत, एक कार्ड से दिल्ली-मुंबई तक सफर और टोल भुगतान की सुविधा

पटना
 बिहार में जल्द ही एसी-डिलक्स बस, पटना मेट्रो और रेल से यात्रा करने के लिए अलग-अलग टिकट या कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। राज्य में नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत एक ही कार्ड से कई परिवहन माध्यमों में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी, वेंडर की तलाश
परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने अधिकारियों को एनसीएमसी से संबंधित प्रस्ताव जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है।

इसके लिए वेंडर की तलाश भी शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है।

बिहार के कार्ड से दिल्ली-मुंबई में भी सफर संभव
एनसीएमसी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिहार में जारी कार्ड का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के सार्वजनिक परिवहन में भी किया जा सकेगा।

बिहार का यात्री दिल्ली, लखनऊ या मुंबई जाने पर वहां अलग मेट्रो कार्ड या बस टिकट लेने की जरूरत से बच सकता है। टोल भुगतान में भी कार्ड के इस्तेमाल की सुविधा होगी

बस-मेट्रो में टच करते ही होगा डिजिटल भुगतान
यह कार्ड रुपे कार्ड की तरह काम करेगा। यात्री कार्ड को संबंधित मशीन पर टच कर भुगतान कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर लंबी कतार में लगने की जरूरत कम होगी। कार्ड को यूपीआइ के माध्यम से रिचार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अब मोबाइल पर पता चलेगा आपकी बस कहां पहुंची
परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए ‘व्हेयर इज माय बस’ एप भी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। यह एप ‘व्हेयर इज माय ट्रेन’ की तर्ज पर काम करेगा। यात्री मोबाइल पर बस की लोकेशन और उसके संभावित पहुंचने का समय देख सकेंगे।

लाइव ट्रैकिंग से बस अड्डों पर भीड़ होगी कम
एप के माध्यम से बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग की जाएगी। इसमें ई-टिकटिंग समेत अन्य सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को बस के इंतजार में लंबे समय तक बस अड्डे पर खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी।

यात्रियों के साथ स्वजनों का भी बचेगा समय
बस की लाइव लोकेशन मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर जानकारी मिलेगी। उन्हें लेने आने वाले स्वजन भी बस के पहुंचने का अनुमान पहले से लगा सकेंगे।

विभाग का मानना है कि इससे बस अड्डों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी और यात्रियों के साथ उनके स्वजनों का समय भी बचेगा।

 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581