कमलनाथ के 80वें जन्मदिन पर बड़ा सियासी जमावड़ा, भोपाल में जुटेंगे समर्थक

भोपाल
 चार दशक से कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अब अपने पुत्र नकुल नाथ को पूरी ताकत से आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। 14 नवंबर को कमल नाथ के 80वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थक दीपावली मिलन के बहाने भोपाल में एकत्र होने जा रहे हैं।

14 नवंबर को भोपाल में कमल नाथ समर्थक जुटेंगे
लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर मिली हार के बाद से हाशिए पर चल रहे नकुल नाथ को राजनीतिक मजबूती देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। चर्चा है कि कमल नाथ अपनी राजनीतिक विरासत नकुल नाथ को सौंपने की तैयारी में हैं। ताकि पार्टी और राज्य के नेतृत्व में नकुल की हिस्सेदारी बनी रहे।

दरअसल, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और कांग्रेस के भीतर समीकरण बदलने के बाद अब कमल नाथ गुट इस आयोजन के जरिये अपनी शक्ति दिखाना चाहता है।

पिछले कुछ समय से कमल नाथ और नकुल नाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर जो संशय था, यह बैठक उनके समर्थकों को एकजुट रखने और भविष्य का रोडमैप तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

नौ बार रहे सांसद रहे कमल नाथ छिंदवाड़ा सीट से कमल नाथ नौ बार सांसद रहे हैं। 1980 में वह पहली बार चुने गए थे। 1996 के लोकसभा चुनाव से पहले वह हवाला केस में घिर गए थे।

तब उन्होंने छिंदवाड़ा से पत्नी अलका नाथ को चुनाव लड़वाया था। वह जीत भी गईं। कमल नाथ जैसे ही आरोपमुक्त हुए तो अलका नाथ ने त्याग-पत्र दे दिया और वर्ष 1997 में उपचुनाव हुआ।

कमल नाथ अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने की तैयारी में
भाजपा ने अपने दिग्गज नेता सुंदरलाल पटवा को प्रत्याशी बनाया। यह चुनाव पटवा जीत गए। यह पहला चुनाव था, जिसमें कमल नाथ को शिकस्त मिली।

एक वर्ष बाद हुए चुनाव में उन्होंने वापसी की और 2018 तक लोकसभा में छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में नकुल नाथ जीते। इस प्रकार नाथ परिवार छिंदवाड़ा से 11 बार चुनाव जीत चुका है। भोपाल में हो रहे शक्ति प्रदर्शन में भी कमल नाथ के आने की संभावना कम है।

समय परिवर्तनशील है। देश में जब जेन-जी की बयार चल रही है और प्रदेश में भी नया नेतृत्व लांच हो चुका है तब नकुल नाथ का प्रदेश में सक्रिय होना पार्टी के लिए एक उपहार साबित होगा। वैसे भी वह वंशानुगत राजनीति के प्रखर स्तंभ हैं ही। – केके मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष।

Related Posts

चीन बॉर्डर पर हाई अलर्ट की तैयारी, राफेल समेत फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स संभालेंगे मोर्चा

 नई दिल्ली भारतीय वायु सेना उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के नजदीक 13 से 21 नवंबर तक एक हाई इंटेसिटी वाला हवाई अभ्यास करने जा रही है. इस…

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन! 15 महीने तक लटक सकता है 8वें वेतन आयोग का फैसला, जानें कब बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। इस आयोग से उनकी सैलरी, भत्तों और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों में बढ़ोतरी होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581