पाक यात्रा में बड़ी लापरवाही, क्लीयरेंस न मिलने से फंसा सिख जत्था

कुरुक्षेत्र
 हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) की ओर से श्रीगुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी गुरु पर्व पर पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा के लिए भेजे गए सिखों के जत्थे को अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस भेजे जाने के बाद मामला पूरी तरह गरमा गया है।

प्रशासनिक और दस्तावेजी प्रक्रिया में हुई गंभीर चूक के कारण 94 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में प्रवेश नहीं मिल सका और उन्हें बार्डर से बैरंग लौटना पड़ा। इस बड़ी लापरवाही के बाद जहां श्रद्धालुओं में भारी रोष है, वहीं एचएसजीएमसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है।

बुधवार देर रात जत्थे के वापस कुरुक्षेत्र लौटने के बाद वीरवार सुबह एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा तुरंत मुख्य कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जांच कमेटी गठित करने की घोषणा की। कमेटी ने साफ किया है कि इस ऐतिहासिक चूक के लिए जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

गृह मंत्रालय तक दौड़े अधिकारी, पर नहीं मिली क्लीयरेंस
सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज समय रहते बार्डर पर तैनात सुरक्षा और आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाए थे। बुधवार को जब जत्थे को बार्डर पर रोके जाने की खबर आई, तो एचएसजीएमसी के आला अधिकारी तुरंत चंडीगढ़ भागे और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क साधा।

मंत्रालय से संपर्क करने पर जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला था। पता चला कि जिला स्तर से जो अधिकृत सूची गृह विभाग को भेजी जानी चाहिए थी, वह समय पर पहुंची ही नहीं।

वीजा जारी होने के बाद भी सूची को वापस जिलों में नहीं भेजा गया। तालमेल की कमी के कारण श्रद्धालुओं को जरूरी क्लीयरेंस नहीं मिल सकी। अब संबंधित विभाग के कर्मचारी खुद को पाक-साफ बताते हुए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी मढ़ने में लगे हैं।

 

Related Posts

शिक्षकों के बकाया भुगतान पर सरकार की दो टूक, ‘वित्तीय स्थिति ठीक नहीं’; सुप्रीम कोर्ट से मांगी राहत

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को छठवें वेतनमान का एरियर्स देने के जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के पीक पर गायब हुआ डेटा, CSE ने मॉनिटरिंग व्यवस्था पर जताई चिंता

नई दिल्ली दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर 2000 एमसीएम से भी अधिक रहा। प्रदूषण का यह स्तर तब रहा, जब कई जगहों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581