खनन क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, पारदर्शी नीलामी और डिजिटल पोर्टल से बढ़ेगा निवेश

जयपुर 
खनिज संपदा से समृद्ध राजस्थान ने देश भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र सरकार के खान मंत्रालय द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने खनिज ब्लॉकों की नीलामी, संचालन और पारदर्शी प्रबंधन में राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट कार्ड में सामने आया कि राजस्थान ने न केवल सबसे ज्यादा ब्लॉकों की नीलामी की है, बल्कि समयबद्ध संचालन और अनुमतियों के मामले में भी पूरे देश में बाजी मार ली है।

इन बड़े पैमानों पर देश में नंबर-1 बना राजस्थान
राजस्थान ने प्रधान खनिजों के सबसे अधिक 140 ब्लॉकों की सफल नीलामी कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इतने बड़े पैमाने पर ब्लॉकों के आवंटन से राज्य में औद्योगिक निवेश को पंख लगेंगे और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

देश के सभी 10 प्रमुख खनन राज्यों में से राजस्थान ने प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस वाले सर्वाधिक 8 ब्लॉक नीलाम किए हैं। पहले से ही वैधानिक और पर्यावरण अनुमतियों की प्रक्रिया पूरी होने से निवेशकों को खनन कार्य शुरू करने में काफी आसानी होगी।

लक्ष्य से आगे बढ़कर लीज डीड पूरी
समीक्षा बैठक में यह भी साझा किया गया कि निर्धारित 11 ब्लॉकों के मुकाबले राजस्थान ने 14 ब्लॉकों में सभी जरूरी अनुमतियां प्राप्त कर लीज डीड की कार्रवाई पूरी कर ली है। खास बात यह है कि नवंबर माह के अंत तक इन सभी 14 ब्लॉकों से विधिवत रूप से खनन कार्य शुरू हो जाएगा।

डिजिटल पारदर्शिता और यूनिफाइड माइनिंग पोर्टल का कमाल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों के पारदर्शी दोहन और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही है। 'यूनिफाइड माइनिंग पोर्टल' पर ब्लॉक की नीलामी और 'परिवेश पोर्टल' पर भूमि बैंकों का समयबद्ध डिजिटलीकरण एवं डेटा अपलोड सुनिश्चित किया गया है। निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर संपूर्ण जानकारी मिलने से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगी रफ्ता
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा राजस्थान के खनन मॉडल की इस सराहना से प्रशासनिक तंत्र का उत्साह और बढ़ा है। नवंबर के अंत तक 14 नए ब्लॉकों में खनन शुरू होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और राजस्थान देश के औद्योगिक नक्शे पर एक मजबूत माइनिंग हब के रूप में उभरेगा।

Related Posts

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…

मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य

रायपुर  सूरजपुर जिला के ग्राम केशवनगर की मती सोनकुमारी प्रजापति अपने हुनर और मेहनत से पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। वे मिट्टी से दीये, गुल्लक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581