बस्तर में ट्रॉमा मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, मेडिकल कॉलेज में गोल्डन ऑवर के दौरान मिलेगा इलाज

जगदलपुर.

बस्तर में सड़क हादसों और गंभीर चोटों के मरीजों के लिए अब इलाज की पहली घड़ी और ज्यादा अहम होने जा रही है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर शुरू किया गया है।

20 बिस्तरों वाले इस केंद्र के साथ 60 नए पदों की स्वीकृति भी दी गई है। दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे को मरीज की जिंदगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी गोल्डन ऑवर को ध्यान में रखते हुए यहां आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की सुविधा तैयार की गई है। न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलने और बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत घटने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 35 लाख लोगों की जांच और 11 हजार गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया।

आपको बता दें कि डिमरापाल में ट्रामा सेंटर शुरू होने से बस्तर के अलावा आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों को भी तत्काल उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में समय पर इलाज और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होना मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. सड़क हादसे, दुर्घटनाएं और गंभीर चोट के मामलों में बस्तर के लोगों को लंबे समय से बेहतर ट्रॉमा सुविधाओं की जरूरत महसूस होती रही है. गंभीर मरीजों को कई बार इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर रेफर करना पड़ता था. जिससे समय और दूरी दोनों बड़ी चुनौती बन जाते थे. ऐसे समय में डिमरापाल में ट्रामा सेंटर की शुरुआत बस्तर के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Related Posts

राजस्थानी कला और आधुनिक सुविधाओं से सजेगा रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन, रेलवे ने तेज की तैयारियां

रायसिंहनगर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब राजस्थान के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है। बीकानेर मंडल के 22 प्रमुख स्टेशनों की पुनर्विकास सूची…

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581