हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सोनीपत का नया बस अड्डा जाट जोशी में बनेगा, KMP साइट रद्द

सोनीपत.

नए बस अड्डे के निर्माण के मामले में एक बार फिर नए आदेश आए हैं। विधायक निखिल मदान ने चंडीगढ़ में एसीएस राजशेखर वुंडरू व निदेश वीरेंद्र दहिया से मुलाकात कर नए बस अड्डे को गांव जाट जोशी वाली साइट पर ही बनाने के लिए कहा।

पुरानी साइट पर निर्माण के दिए गए आदेश
पहले परिवहन निदेशक ने नया बस अड्डा केएमपी एक्सप्रेसवे के पास बनाने के आदेश जारी किए थे। विधायक के कहने पर एसीएस गांव जाट जोशी वाली साइट पर नए बस अड्डा निर्माण के लिए डीआएमटीएस कंपनी को डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। कई साल से गांव जाट जोशी में नया बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। वहां पर रोडवेज ने नगर निगम से साढ़े नौ एकड़ जमीन 17 करोड़ रुपये खरीद जा चुकी थी। एक जुलाई को राज्य परिवहन निदेशक ने सोनीपत की डीसी को पत्र लिखकर नया बस अड्डा केएमपी एक्सप्रेसवे के पास बनाने के आदेश जारी किए। इस पर डीसी ने नई साइट पर जमीन खोजने के लिए सोनीपत के एसडीएम सुभाषचंद्र, रोडवेज के जीएम संजय कुमार व एचआइआइडीसी के एक्सईएन वाली एक कमेटी गठित कर प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए। कमेटी ने 14 जुलाई को बैठक कर प्रस्तावित साइटों पर मंथन किया। इसके बाद कमेटी के अधिकारियों ने केएमपी के पास एक साइट का दौरा किया और उसका रिकार्ड मांगा। अब रिकार्ड आने के बाद कमेटी एक-दो दिन में जमीन फाइनल कर अपनी रिपोर्ट सबमिट करने वाली है।

केएमपी साइट पर नहीं मिली उपयुक्त जमीन
वहीं बुधवार को चंडीगढ़ में निखिल मदान ने एसीएस राजशेखर वुंडरू व निदेशक वीरेंद्र दहिया से मुलाकात की। इसके बाद अधिकारियों ने पुरानी साइट पर बस अड्डा बनाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए। एसीएस ने बताया कि केएमपी के पास बस स्टैंड बनाने का सुझाव विभाग को भेजा गया था, लेकिन वहां विभाग के पास जमीन भी उपलब्ध नहीं थी और दूसरे मापदंडों पर भी वो स्थान खरा नहीं उतर रहा था। अतः अब जाट जोशी की परिवहन विभाग की अपनी 9.33 एकड़ जगह पर बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। बाकी बची जमीन पर इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन और नई सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

पीपीपी मोड पर बनेगा आधुनिक बस स्टैंड
विधायक निखिल मदान ने कहा कि जाट जोशी में बनने वाला नया बस स्टैंड सभी सुविधाओं से युक्त होगा और इसे पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा। इसमें कमर्शियल स्थान भी उपलब्ध होगा। डीआइएमटीएस कंपनी के अधिकारियों द्वारा नए बस स्टैंड की पूरी डिजाइनिंग और निर्माण कार्य का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। उसके पश्चात टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं
6.33 एकड़ भूमि पर बनने वाले नए बस स्टैंड में 250 बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए विश्राम कक्ष बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। दोपहिया और और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र को डिजाइन किया जाएगा।

इसके साथ नए बस स्टैंड में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी जगह आवंटित की जाएगी। इसके लिए भी संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही विभाग द्वारा नए बस स्टैंड का डिजाइन साझा किया जाएगा, जिसके बाद कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा। वहीं नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने भी पुरानी साइट पर ही बस अड्डे का निर्माण करने के लिए रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिखा था।

हमारे पास अभी कोई सूचना नहीं-
केएमपी के पास नई साइट पर बस अड्डा बनाने के लिए कमेटी की बैठक के बाद यहां का दौरा किया गया था। नई साइट के लिए जमीन का रिकार्ड मांगा है, रिकार्ड आते ही कमेटी अपनी रिपोर्ट सबमिट कर देगी। दोबारा पुरानी साइट पर ही बस अड्डा बनाने के संबंध में हमारे पास अभी कोई सूचना नहीं है।
– संजय कुमार, जीएम रोडवेज व कमेटी के सदस्य

 

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581