जनजातीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाएगा सिनेमा, झारखंड सरकार देगी सहयोग

रांची
 झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार बीजू टोप्पो, सेराल मुर्मू, निरंजन कुजूर, रवि राज मुर्मू, अनुज कुमार और मानसिंह बास्के ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि राज्य के कलाकार, निर्देशक और फिल्मकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां सामने आ रही हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में झारखंड राज्य को फिल्म विकास (फिल्म डवलपमेंट) के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण, शूटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों, निर्देशकीय उपलब्धियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में बताया। इन सभी ने झारखंड की जनजातीय, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयवस्तु पर आधारित फिल्मों के जरिए व्यापक पहचान बनाई है।

मौके पर फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री को राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा झारखंड को एक उभरते फिल्म-गंतव्य के रूप में विकसित करने के संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत अत्यंत समृद्ध है, और फिल्म माध्यम के जरिए इसे देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581