एशियन गेम्स से पहले BCCI का बड़ा फैसला? सुविधाओं से नाराज बोर्ड, ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

नई दिल्ली

 एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से बीसीसीआई खुश नहीं है, जिससे एशियन गेम्स में B टीम उतारने को लेकर बीसीसीआई विचार कर सकता है.  BCCI के एक सूत्र के अनुसार, जापान में इंतजामों और सुविधाओं से बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल के नाखुश होने के कारण, टीम इंडिया आने वाले एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 'B' टीम भेज सकती है. एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होंगे। 

पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक और महिलाओं का टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक होना है. BCCI के एक सूत्र ने ANI को बताया कि बोर्ड और ACC जापान में क्रिकेटरों के लिए सुविधाओं और इंतजामों से संतुष्ट नहीं हैं, और बीसीसीआई की ओर से वहां एक ऑब्जर्वर भेजा जा सकता है. अगर सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं पाई गईं, तो बीसीसीआई एशियन गेम्स के लिए अपनी 'B' टीम भेजने पर विचार कर सकता है। 

टेंट में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम
सूत्र ने ANI को बताया, "बीसीसीआई और ACC जापान में सुविधाओं और इंतजामों से खुश नहीं हैं और बोर्ड वहां एक ऑब्जर्वर भेजेगा, ऑब्ज़र्वर हमें अपनी रिपोर्ट देगा और अगर इंतजाम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए, तो हम वहां B टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं." सूत्र ने ये भी कहा कि, "हमने एसीसी की एक मीटिंग के दौरान जापान ओलंपिक अधिकारियों से कहा कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से 500 मीटर दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति असंतोषजनक हो गई है, साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं और यह एक बड़ी चिंता की बात है। 

एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला T20I टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581