भारत में बड़े हमले की साजिश का खुलासा, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद; ISI के नेटवर्क पर शक

जालंधर 
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने भारत में आतंकी हमले की साजिश कर रहे पाकिस्तान समर्थित आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसी के साथ एक व्यक्ति को 86 हेंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है. 15 अगस्त से पहले की गई यह बड़ी कार्रवाई है। 

जानकारी के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी हैंडलर्स द्वारा संचालित ISI प्रायोजित BKI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में पकड़े गए हैंड ग्रेनेड के जरिए एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर आदमपुर, जालंधर के पास एक डीएलबी से यह ग्रेनेड हासिल किया था. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और भारत में धमाके करने की तैयारी कर रहे साजिशकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

इस मामले में एसबीएस नगर के थाना सदर नवांशहर में बीएनएस और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.जांच एजेंसियों का फोकस अब इस मॉड्यूल से जुड़े विदेशी हैंडलर्स, स्थानीय मददगारों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक का पता लगाने पर है. इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद ग्रेनेड किस हमले के लिए इस्तेमाल किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे। 

बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चलाया जा रहा था. इसे विदेश में बैठे हैंडलर संचालित कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपी को इन्हीं विदेशी हैंडलरों से निर्देश मिलने का आरोप है। 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक हथगोला कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग काम कर रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक यानी आगे और पीछे जुड़ी कड़ियों का भी पता लगाया जाएगा. इससे यह साफ हो सकेगा कि हथियार और विस्फोटक कहां से आए, उन्हें किसने पहुंचाया और संभावित हमले के लिए किसे निशाना बनाया जाना था। 

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंक और संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई का उद्देश्य सीमा पार से संचालित नेटवर्क को तोड़ना और पंजाब में शांति व सुरक्षा बनाए रखना है। 

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581