शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए तैयार दिल्ली-NCR, गाजियाबाद में कई रास्ते बंद

नई दिल्ली
 सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में भगवान शिव के भक्तों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहेगी। हरिद्वार और दूसरे कांवड़ रूट से कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्त दिल्ली पहुंच चुके हैं। मंदिरों और प्रमुख सड़कों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में कांवड़ियों की मौजूदगी के चलते सड़कों पर रौनक रहेगी।

मंगलवार सुबह से श्रद्धालु जलाभिषेक शुरू करेंगे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख सड़कों और मंदिरों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं।

दिल्ली में यहां आवाजाही ज्यादा
शाहदरा, वेलकम, जैतपुर, दिल्ली कैंट, धौला कुआं, कालिंदी कुंज, करोल बाग, नजफगढ़, रामपुरा और मंगोलपुरी समेत कई इलाकों में श्रद्धालुओं की आवाजाही ज्यादा रहने की उम्मीद है। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

कांवड़ शिविरों में पहुंचीं CM
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मायापुरी और पीतमपुरा स्थित कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया। मायापुरी शिविर में उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें प्रसाद वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

गाजियाबाद में कई जगह रूट डायवर्ट
गाजियाबाद में पुलिस ने दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार देर रात से हापुड़ तिराहे से घंटाघर तक रास्ते को बंद कर दिया गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) पर डासना से दिल्ली की साइड को बैरिकेडिंग कर कांवड़ियों के लिए रिजर्व किया गया है। जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर भी मंगलवार तक गाड़ियों की आवाजाही नहीं होगी।

Related Posts

पराली के धुएं से प्रदूषित हो रही MP की हवा, पंजाब के बाद देश में तीसरे स्थान पर प्रदेश

भोपाल धान की कटाई के साथ ही मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े राज्यों में पराली के मामले तेजी से बढ़े हैं. मध्य प्रदेश में पिछले 45 दिनों में पराली…

बांधवगढ़ में अब सुबह-शाम दो पालियों में होगी जंगल सफारी, जानें टिकट बुकिंग का समय

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी और टिकट बुकिंग की समय सारिणी 1 नवंबर से लागू समय-सारणी के अनुसार सुबह और शाम दो पालियों में होगी सफारी भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581