देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम

 धनबाद
 30 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। झारखंड के देवघर में एक महीने का विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगता है। यहां पर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने के लिए प्रतिदिन करीब एक लाख लोग पहुंचते हैं।

देवघर में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा रही हैं। रविवार से रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल हो गई है।

रांची से भागलपुर के बीच अलग-अलग रूटों से दो जोड़ी सावन स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इनमें एक बोकारो, गोमो, कोडरमा, तिलैया होकर तथा दूसरी बरकाकाना, हजारीबाग टाउन हाेकर चलेगी। सभी ट्रेनें सुल्तानगंज होकर चलेंगी।

रांची-भागलपुर स्पेशल में थर्ड एसी एक, स्लीपर सात एवं जनरल के सात कोच जोड़े जाएंगे। दूसरी ओर, एक अगस्त से महाराष्ट्र के इतवारी से मधुपुर तक सावन स्पेशल ट्रेन चलेगी।

स्पेशल ट्रेन रांची, बोकारो, चंद्रपुरा, कतरास और धनबाद होकर चलेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी के चार, स्लीपर 10 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच जुड़ेंगे।

इन तिथियों में चलेंगी सावन स्पेशल ट्रेनें
08690 रांची-भागलपुर स्पेशल 26 जुलाइ से नौ सितंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को चलेगी। रांची से शाम 5:40 पर खुल कर 8:25 पर बोकारो, 8:58 पर चंद्रपुरा एवं 9:25 पर गोमो आएगी। अगले दिन सुबह 5:25 पर सुल्तानगंज और 6:30 पर भागलपुर पहुंचेगी।

08689 भागलपुर-रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को चलेगी। भागलपुर से सुबह 9:10 पर खुल कर 9:35 पर सुल्तानगंज, शाम 5:05 पर गोमो, 6:53 चंद्रपुरा, 7:35 बोकारो तथा रात 10:20 पर रांची पहुंचेगी।

08895 इतवारी-मधुपुर सावन स्पेशल प्रत्येक शनिवार को एक से 29 अगस्त से चलेगी। इतवारी से सुबह 4:30 पर खुल कर देर रात 1:30 पर कतरास, 2:15 पर धनबाद एवं सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

08896 मधुपुर-इतवारी सावन स्पेशल दो से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। मधुपुर से सुबह 9:00 बजे खुल कर दोपहर 12:10 पर धनबाद, 12:45 पर कतरास एवं अगले दिन 11:50 पर इतवारी पहुंचेगी।

जसीडीह स्टेशन पर पांच मिनट ठहराव
हावड़ा-नई दिल्ली व नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता-आरा व आरा-कोलकाता गरीब रथ, हावड़ा-पटना वंदे भारत, पटना-हावड़ा वंदे भारत, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत, वाराणसी-देवघर वंदे भारत, हावउ़ा-पटना व पटना-हावड़ा जन शताब्दी, हावड़ा-नई दिल्ली व नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो, शालीमार-पटना व पटना-शालीमार दुरंतो, मधुपुर-आनंदविहार हमसफर, सियालदह-बनारस अमृत भारत व मधुपुर-आनंदविहार बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस।

 

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें

रायगढ़ महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि…

भोपाल में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, रातभर कुएं में फंसे रहे वन्यजीव को सुरक्षित निकाला गया

भोपाल शिकार की तलाश में निकला एक नौजवान तेंदुआ मंगलवार रात बैरसिया के सागोनी जोरा गांव में किसान करण सिंह के खेत स्थित कुएं में जा गिरा। रातभर कुएं में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581