महाराष्ट्रीयन कढ़ी रेसिपी: खट्टे-मीठे स्वाद वाली आसान और टेस्टी डिश

 कढ़ी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है, जिसे लोग चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. हमारे यहां कढ़ी कई अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. कहीं पकौड़ों वाली कढ़ी पसंद की जाती है तो कहीं बिना पकौड़ों की खट्टी-मीठी कढ़ी. कहीं-कहीं दही वाली कढ़ी बनाई जाती है तो कहीं बिना दही के भी कढ़ी तैयार की जाती है.

आज हम आपको  महाराष्ट्रीयन स्टाइल कढ़ी बनाना बताएंगे, जिसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है. यह कढ़ी बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होती है. आप इसे लंच या डिनर में चावल, रोटी या खिचड़ी के साथ परोस सकते हैं. खासतौर पर चावल के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से  महाराष्ट्रीयन कढ़ी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप दही
2-3 बड़ा चम्मच बेसन
2 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
5-6 करी पत्ते
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
2 चुटकी हींग
1/4 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार

महाराष्ट्रीयन कढ़ी कैसे बनाते हैं?
    महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कटोरी लें और उसमें दही और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मथ लें.
    इसके बाद मथे हुए दही में बेसन डालें और अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि घोल में बेसन की गांठें न रहें. अब इस तैयार घोल को अलग रख दें.
    इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें.
    तेल गर्म होने पर उसमें राई और जीरा डालकर चटककाएं. फिरी चिरी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भून लें.
    अब इसमें हल्दी और 2 चुटकी हींग डालें. इसके बाद दही-बेसन के घोल को एक बार फिर मथकर कड़ाही में डाल दें. फिर स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाएं.
    कढ़ी को मीडियम गैस पर उबलने के लिए रखें. जब कढ़ी में हल्का उबाल आने लगे, तब उसे बीच-बीच में चलाते रहें. ध्यान रखें कि कढ़ी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो.
    आप अगर ज्यादा गाढ़ी कढ़ी पसंद करते हैं तो इसे उबाल सकते हैं.
    कढ़ी पकने के बाद गैस बंद कर दें और उस पर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें.
    अब आपका टेस्टी महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या खिचड़ी के साथ परोसें.

 

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581