हिमाचल की पारंपरिक बेडुआं रोटी कैसे बनाएं, जानिए आसान रेसिपी

 भारत के अलग-अलग राज्यों की अपनी खास पारंपरिक डिशेज हैं जो स्वाद के साथ-साथ वहां की संस्कृति की झलक भी दिखाती हैं. हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है बेडुआं रोटी, जिसे स्थानीय लोग बड़े चाव से खाते हैं. खास बात यह है कि यह रोटी गेहूं के आटे से नहीं, बल्कि मक्के के आटे से बनाई जाती है और इसमें अरबी व मसालों की टेस्टी स्टफिंग भरी जाती है.

आज हम आपको घर पर आसानी से हिमाचल की बेडुआं रोटी बनाना बताएंगे. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मसालेदार स्टफिंग वाली यह रोटी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है. इसे सफेद मक्खन या घी के साथ खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं हिमाचली बेडुआं रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मक्के का आटा
100 ग्राम अरबी
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच सूखी मेथी
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
 पानी जरूरत अनुसार
 नमक स्वादानुसार
 देसी घी जरूरत अनुसार

हिमाचली बेडुआं रोटी घर पर कैसे बनाएं?
    सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें. ठंडा होने पर इसे छीलकर कद्दूकस कर लें.
    अब इसमें बारीक कटा प्याज, सूखी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सौंफ, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला कर स्टफिंग बना लें.
    एक बर्तन में मक्के का आटा और थोड़ा नमक डालें. इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें और इसे बराबर हिस्सों में बांट लें.
    अब आटे की एक लोई को हाथों से फैलाएं और बीच में तैयार स्टफिंग रखें. इसके ऊपर दूसरी लोई रखकर किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. चाहें तो हल्के हाथों से बेल लें.
    तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं. रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
    गरमा-गरम हिमाचली बेडुआं रोटी को मक्खन या दही के साथ परोसें और इसके अनोखे स्वाद का आनंद लें.

 

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581