पीएम मोदी, अमित शाह सहित नेताओं ने आशा भोसले को याद किया, सोशल मीडिया पर शोक संदेश

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और आवाज की जादूगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. आशा ताई के निधन पर आज देश की नामी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं. राजनीति के दिग्गजों ने भी  आशा भोसले को याद किया. पीएम मोदी,अमित शाह से लेकर कई राजनेताओं ने आशा भोसले के निधन पर अपने-अपने तरीके से याद किया.
एक स्वर्णिम युग का अंत-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा कि  यह जानकर बेहद दुख हुआ. आशा भोसले जी का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत है. उनकी आवाज ने न केवल दशकों तक करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि वह भारतीय संस्कृति की एक ऐसी पहचान थीं, जिसकी जगह शायद कभी नहीं भरी जा सकेगी.उनकी आवाज की बहुमुखी प्रतिभा (versatility) ऐसी थी कि उन्होंने हर भाव और हर पीढ़ी के लिए यादगार गीत दिए,उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा एक प्रेरणा बनी रहेगी.उनके परिवार और दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी भी गहरी संवेदनाएं. उनके गीतों की गूंज हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेगी.
   
उपराष्ट्रपति ने ऐसे किया याद
महान गायिका आशा भोसले जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. आशा जी की बहुमुखी आवाज ने उन्हें सहजता से विभिन्न शैलियों में बदलाव करने, भावपूर्ण गजलों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल करने की अनुमति दी, जिससे भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी गई. उनकी सदाबहार आवाज और संगीतमय विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
    
मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन- अमित शाह
आशा ताई के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं.आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी. आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी.ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति शांति शांति…

 भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति- नितिन गडकरी
भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है. उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है. अपनी विलक्षण प्रतिभा से आशा जी ने संगीत के क्षितिज पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान के साथ साथ इजाजत और रंगीला जैसे वक़्त और पीढ़ियों के साथ बदलती कई मशहूर फिल्में और गीत आशा जी ने अपने स्वर से अजरामर किए है. प्लेबैक सिंगर के रूप में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए.संगीत के क्षेत्र में उनका 'स्वर' और उनका महत्वपूर्ण योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा.ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे. ॐ शांति
    
 दुनिया ने एक महान शख़्सियत को खो दिया-केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आशा भोसले के निधन पर कहा कि पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ.आज संगीत की दुनिया ने एक महान शख़्सियत को खो दिया। उनका जाना देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है.वो अपने अनगिनत मधुर गीतों के माध्यम से हमेशा अमर रहेंगी.विनम्र श्रद्धांजलि…
    

उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन पर कहा कि भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है.उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं.उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

    आज साज खामोश हैं और सुर अधूरे से लग रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपनी खनकती आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आदरणीय आशा भोंसले जी हमारे बीच नहीं रहीं.उनके जाने से संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया.आज साज खामोश हैं और सुर अधूरे से लग रहे हैं, सुरों की देवी आशा ताई भले ही देह रूप में विदा हो गई हों, लेकिन उनकी आवाज हमारी स्मृतियों में गूंजती रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि!

   

Related Posts

वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, 60 पदाधिकारियों पर संगठन का एक्शन

भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते…

विदेशी फंडिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, दिपके-रांका पर लगाए आरोप

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581