Lava Agni 4N की UK में एंट्री, 4 सितंबर से बिक्री; ₹64 हजार के फोन में 1.5K AMOLED और 4K कैमरा

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अब UK मार्केट में भी एंट्री कर ली है. कंपनी ने पहली बार अपनी फ्लैगशिप Agni सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में उतारा है. UK में Lava Agni 4N की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी और इसे खास तौर पर Amazon UK के जरिए बेचा जाएगा. फोन की कीमत £499 रखी गई है और यह सिर्फ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आएगा.

Lava Agni 4N को Phantom Black और Lunar Mist जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन में एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ सिर्फ 1.7mm के स्लिम बेजल्स मिलते हैं, जबकि पीछे की तरफ मैट AG ग्लास फिनिश दी गई है. 

Agni 4N के लिए Lava का मजेदार मार्केटिंग कैंपेन
कंपनी के मुताबिक, Agni 4N को फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस देने के इरादे से तैयार किया गया है. इसमें प्रीमियम हार्डवेयर के साथ AI से लैस फीचर्स और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. फोन के लॉन्च के साथ Lava ने एक मजेदार मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय आने वाली आम परेशानियों को मजाकिया अंदाज में "बैड रिलेशनशिप" से जोड़ा गया है.

Lava Agni 4N: परफॉर्मेंस
Lava Agni 4N में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसके साथ 8GB RAM मिलती है, जिसे वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो फोन में 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है. खास बात यह है कि फोन स्टॉक Android 16 के साथ आता है और इसमें पहले से कोई अनचाहे ऐप्स इंस्टॉल नहीं मिलता. Lava फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है.

Lava Agni 4N: डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Lava Agni 4N में 6.67 इंच का AMOLED पैनल मिलता है. इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और दूसरे विजुअल्स काफी स्मूद नजर आने की उम्मीद है. वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक जाती है.

Lava Agni 4N: कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मौजूद है. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

Lava Agni 4N: Vayu AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स
फोन में Lava का अपना Vayu AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो AI से जुड़े कई काम आसान बनाता है. इसमें AI Agents, AI Call Summary, AI Text Assistant और AI Photo Editor जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, यूजर AI Image Generator, Circle to Search, डॉक्यूमेंट एनालिसिस और वॉयस के जरिए बातचीत जैसी सुविधाओं का भी यूज कर सकता है.

Lava Agni 4N: बैटरी
Lava Agni 4N में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 19 मिनट से भी कम समय में 0 से 50 परसेंट तक चार्ज हो सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है. 

इसके अलावा Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन, डुअल स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. खास बात इसका कस्टमाइजेबल Action Key है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है. इसमें 100 से ज्यादा शॉर्टकट कॉम्बिनेशन का सपोर्ट मिलता है.

Lava Agni 4N: कीमत
Lava Agni 4N की UK में बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी. इसे Amazon UK के जरिए खरीदा जा सकेगा. कंपनी वहां फोन को सिर्फ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश करेगी, जिसकी कीमत £499 (लगभग ₹64,100) रखी गई है.

Related Posts

शनिवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किन्हें मिलेगी सावधानी बरतने की सलाह

मेष राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। लेकिन यह वक्त खुद को समझने का है। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581