JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का ऐलान: CM आवास घेरेंगे अभ्यर्थी, 24 जिलों में पुतला दहन

 रांची
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मांगे पूरी न होने पर अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।

प्रदर्शनकारियों की तरफ से यह एलान प्रदर्शन के 22वें दिन की गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में हजारों छात्रों ने 'तिरंगा यात्रा' में हिस्सा लिया। इनमें व्हीलचेयर पर बैठकर भूख हड़ताल कर रहे दो प्रदर्शनकारी भी शामिल थे।

20 अगस्त को सीएम आवास घेरने का एलान
JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि हम 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे। JMM और कांग्रेस दोनों ही हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं। इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। अगर मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लें।

देवेंद्र महतो को अस्पताल से बाहर जाने की नहीं मिली अनुमति
जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को शनिवार को स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रशासन ने सदर अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

देवेंद्र छात्रों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे। इसको लेकर करीब एक घंटे तक अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस और देवेंद्र महतो के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

मालूम हो कि जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 22 दिनों से चल रहा है। सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता के बावजूद गतिरोध अब तक समाप्त नहीं हुआ है।

समर्थकों के अनुसार, उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जैसे ही उन्होंने अस्पताल से बाहर निकलने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

प्रशासन की ओर से उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अस्पताल से बाहर नहीं जाने देने की बात कही गई। इसे लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

समर्थकों ने धक्का-मुक्की करने का लगाया आरोप
समर्थकों ने आरोप लगाया कि देवेंद्र महतो को जबरन रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इधर, देवेंद्र के अस्पताल से बाहर नहीं निकल पाने के बावजूद अन्य छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा निकाली।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे वाहन

रायपुर चक्रवाती तूफान अकवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पार करने के बाद कमजोर पड़कर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड का असर अभी…

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की भूमिका सराही, कहा- डबल इंजन सरकार के विजन से बना सेतु

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581