उदयपुर में दो जगह चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाकर डूंगरपुर-बांसवाड़ा बसों के लिए नई जगह प्रस्तावित

उदयपुर
शहर में नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण और सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को निगम ने दो प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के सामने करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर हुए कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, चेतक मॉल में बेसमेंट की पार्किंग के ऊपर 80 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा चबूतरा बनाकर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां बाउंड्रीवाल तोड़ने के साथ फर्श हटाने का काम शुरू किया गया। दोनों कार्रवाई में राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा सहित अन्य अधिकारी ओर कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बड़े भूखंड से अतिक्रमण हटाया। यहां लंबे समय से अवैध निर्माण कर लिए गए थे। निगम की ओर से पूर्व में कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालना नहीं होने पर गुरुवार को अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पुलिस जाप्ते के साथ कार्रवाई की। दो जेसीबी और डंपर की मदद से निर्माण ध्वस्त कर मलबा भी मौके से हटाया गया।

अब यहां से चलेंगी डूंगरपुर-बांसवाड़ा की बसें
रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर डूंगरपुर और बांसवाड़ा जाने वाली लोक परिवहन बसों का ठहराव प्रस्तावित है। वर्तमान में इन बसों का संचालन उदियापोल से होता है, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बनती है। नई जगह से बसों का संचालन होने पर उदियापोल पर यातायात का दबाव कम होने के साथ दोबारा अतिक्रमण की आशंका भी खत्म होगी। इसके लिए नगर निगम और प्रशासन जल्द ही निर्णय करेगा।

पार्किंग की जगह बना दिया चबूतरा
दूसरी कार्रवाई चेतक सर्कल स्थित चेतक मॉल के बाहर की गई। यहां बेसमेंट की छत सड़क के स्तर से ऊंची बनाकर उस पर भराव डाला गया और फर्श बनाकर बाउंड्रीवाल बना दी गई। इससे मॉल के बाहर पार्किंग की जगह चबूतरा बन गया और मॉल में आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े होने लगे। गुरुवार को निगम की टीम ने बाउंड्रीवाल तोड़कर जेसीबी से फर्श हटाने का काम शुरू किया। इस संबंध में निगम ने पूर्व में मॉल मालिक को नोटिस दिया था। जवाब नहीं आने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Related Posts

यूपी के स्कूलों में शिक्षा का स्तर परखेगी योगी सरकार, निपुण विद्यालय आकलन की तैयारियां तेज

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता, योगी सरकार ने तेज कीं तैयारियां – बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर, दिसंबर 2026 और जनवरी…

महर्षि कश्यप की प्रतिमा बनेगी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने हटरी पारा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581