उमस में राहत देगा झारखंड का दही का चौंका, 5 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश

 उमस भरे मौसम में न तो रसोई में जाने का मन करता है और न ही खाना बनाने का. ऐसे में सबसे ज्यादा टेंशन लंच की होती है कि ऐसा क्या बनाएं, जो जल्दी बन भी जाए और सबको पसंद भी आए.ऐसे में गर्मी और बारिश के बाद होने वाली उमस के दिनों में झारखंड में लोग पेट को ठंडा रखने के लिए दही की एक खास डिश बनाते हैं, जिसे वहां दही का चौंका कहा जाता है. इस रेसिपी को बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है और सबसे अच्छी बात यह है कि लंच में चावल के साथ आप इसे मजे से खा सकते हैं.

स्वाद में भी दही का चौंका लाजवाब होता है और इसके साथ ही इसे बनाने में बिल्कल मेहनत नहीं लगती है. इसलिए अगर आपको खाने में कुछ हैवी न खाने और बनाने का मन ना हो तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं. इसकी एक खास बात यह भी है कि यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखती है, झारखंड में गांव और शहरों दोनों जगहों पर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और वहां की यह स्पेशल रेसिपी है.

दही का चौंका बनाने के लिए सामग्री
    1 कप ताजा दही
    1 छोटी चम्मच सरसों के दाने
    1-2 सूखी लाल मिर्च
    5-6 करी पत्ते
    1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    1 छोटी चुटकी हींग
    1 छोटी चम्मच तेल
    स्वादानुसार नमक
    बारीक कटा हरा धनिया

दही का चौंका बनाने का तरीका

  • सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. फेंटने के बाद दही में स्वादानुसार नमक मिलाएं और फिर उसे अलग रख दें.
  • इसके बाद तड़का तैयार करें, उसके लिए एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें सरसों के दाने डालें. जब सरसों चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें.
  • इसको भूनने के बाद गैस बंद कर दें और इस गर्म तड़के को फेंटे हुए दही के ऊपर डाल दें. इसे अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  • झारखंड का स्वादिष्ट दही का चौंका तैयार है और इसे आप चावल के साथ परोसें. चावल के साथ तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. हालांकि रोटी के साथ भी यह काफी टेस्टी लगता है, आप इसके साथ में सलाद में प्याज-खीरा काटकर खा सकते हैं, वो इसके साथ अच्छे लगते हैं.
  • प्रो टिप: दही को ज्यादा गर्म तड़के में डालकर पकाने के बजाय तड़का गैस बंद करने के बाद दही में मिलाएं, इससे दही का स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा. दही को अच्छी तरह से फेंठ लें, क्योंकि अगर उसमें लम्स आ जाते हैं तो वो खाने में अच्छा नहीं लगता है.

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581