दिल्ली के मेले में झारखंड का जलवा, महिलाओं ने महुआ और गाय के घी से तैयार किए अनोखे प्रोडक्ट्स

रांची
 भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ-2026) में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। यहां मंगलवार को न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की सराहना की।

मौके पर जमशेदपुर के हुरलुंग की महिलाओं द्वारा तैयार ‘नीव हर्बल्स हैंडमेड सोप्स’ ने खास ध्यान आकर्षित किया, जो उनकी हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को एक व्यावसायिक पहचान दे रहा है।

नीव हर्बल्स की उत्पाद शृंखला में हस्तनिर्मित साबुन, परफ्यूम, म्वाइशचराइजर, लिपस्टिक, रोल-आन आयल तथा रूम एवं कार डिफ्यूजर शामिल हैं। इन उत्पादों की खासियत इनमें इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक और पारंपरिक सामग्री है।

साबुन के निर्माण में महुआ, नारियल और पाम आयल का उपयोग किया जाता है, जबकि चंदन और जैस्मिन जैसे सुगंधित तेल इन्हें विशेष पहचान देते हैं। ब्रांड का जोजोबा आयल रोल-आन और कुमकुमादि आधारित म्वाइशचराइजर त्वचा की देखभाल से जुड़े उत्पादों में शामिल हैं।

वहीं, लिपस्टिक को गाय के घी और मधुमक्खी के मोम (बीजवैक्स) से तैयार किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक रंग के लिए अन्नाटो बीजों का इस्तेमाल होता है। इसके अतिरिक्त, आवश्यक तेलों से तैयार रूम एवं कार डिफ्यूजर भी उत्पाद शृंखला का हिस्सा हैं।

इस मामले में नीव हर्बल्स की को-फाउंडर ने शिखा जैन ने बताया कि आईआईटीएफ-2026 में ‘सिल्वर हाइट्स रोल-आन’ आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। नीव हर्बल्स के सभी उत्पाद 100 से 600 रुपये की किफायती कीमतों में उपलब्ध हैं, ताकि हर कोई बिना जेब पर अतिरिक्त बोझ डाले प्राकृतिक उत्पादों का लाभ उठा सके।

 

Related Posts

कलेक्टर साहब के समक्ष हमारी मांग है कि वे आगे निर्देश दें, ताकि कार्रवाई में तेजी आए: गोपाल इटालिया

धोलका के सरगवाला के किसानों के खेतों से कंपनियां गैस पाइपलाइन बिछा रही हैं और इसके विरोध में जब किसानों और आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…

आम आदमी पार्टी ने किसानों के समर्थन में महाधिवेशन का ऐलान किया था, लेकिन डरी हुई बीजेपी सरकार ने अधिवेशन की इजाज़त नहीं दी: यसुदान गढ़वी

आज आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष येसुदान गढ़वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए एक बहुत ज़रूरी मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब कंपनी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581