झारखंड में 30 नवंबर तक SIR का काम पूरा करने का लक्ष्य, जानें किस जिले में कितने मामलों का हुआ निपटारा

रांची
 राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चल रही सुनवाई में नो मैपिंग के 56.4 प्रतिशत तथा तार्किक विसंगति (लाजिकल डिस्क्रिपेंसी) के 79.63 प्रतिशत मामले निष्पादित हो चुके हैं। वहीं, अन्य श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नो मैपिंग तथा तार्किक विसंगति दोनों मामलों के निष्पादन में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे है। इस जिला ने दोनों श्रेणी में लगभग शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है।

वहीं, लोहरदगा जिला ने तार्किक विसंगति में लगभग शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन में सिमडेगा एवं लोहरदगा दोनों जिलों ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है। वहीं, खूंटी 99.98 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम 99.93 प्रतिशत, देवघर 99.91 प्रतिशत तथा गढ़वा 99.88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया है।

इस श्रेणी में केवल कुछ जिलों में ही थोड़े कार्य बचे हुए हैं। नो मैपिंग में साहिबगंज तथा तार्किक विसंगति में पलामू जिला सबसे पीछे चल रहा है। बताते चलें कि 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन होना है।

नो मैपिंग के निष्पादन में टाप पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पश्चिमी सिंहभूम : 99.97, लोहरदगा : 98.54, देवघर : 86.36, रामगढ़ : 68.08 तथा धनबाद : 67.73
नो मैपिंग के निष्पादन में काफी पीछे चल रहे पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
साहिबगंज : 35.26, पलामू : 36.05, जामताड़ा : 37.81, पाकुड़ : 43.05 तथा गिरिडीह : 46.59

तार्किक विसंगति के निष्पादन में टाप पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पश्चिमी सिंहभूम : 100, लोहरदगा : 99.99, गुमला : 93.32, खूंटी : 91.56 तथा कोडरमा : 91.04
– तार्किक विसंगति के निष्पादन में काफी पीछे चल रहे पांच जिले (आंकड़े प्रतिशत में)
पलामू : 61.45, साहिबगंज : 63.47, पाकुड़ : 64.96, सरायकेला-खरसावां : 68.18 तथा जामताड़ा : 70.65

फैक्ट फाइल
    नो मैपिंग श्रेणी के कुल मामले : 14,04,033
    निष्पादित मामले : 7,91,959
    तार्किक विसंगति के कुल मामले : 45,49,961
    निष्पादित मामले : 36,23,189

अन्य
    श्रेणी के कुल मामले : 1,61,65,853
    निष्पादित मामले : 1,59,50,081

 

Related Posts

UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर सर्वाेच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता (UCC) की उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा

वर्तमान में 34 चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध हैं 6050 एमबीबीएस सीट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालय और एमबीबीएस सीटों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581