पांचवां ग्रैंड स्लैम जीत यानिक सिनर ने विम्बलडन में रचा नया इतिहास आज

नई दिल्ली
विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है. सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गए फाइनल में इटली के इस स्टार खिलाड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. करीब 3 घंटे 46 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले के साथ सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम और 30वां एटीपी खिताब भी जीत लिया.

ज्वेरेव ने शुरुआत में सिनर को कड़ी चुनौती दी. पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और किसी को भी ब्रेक पॉइंट नहीं मिला. मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा, जहां ज्वेरेव ने शानदार सर्विस और आक्रामक खेल के दम पर पहला सेट अपने नाम किया. यह 2025 के वियना ओपन फाइनल के बाद पहली बार था जब ज्वेरेव ने सिनर के खिलाफ कोई सेट जीता.

हालांकि, पहले सेट की हार से सिनर बिल्कुल नहीं डगमगाए. दूसरे सेट में उन्होंने संयम बनाए रखा और टाई-ब्रेक में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एक-एक सेट की बराबरी पर ला दिया. इस दौरान उनकी रिटर्न गेम और कोर्ट कवरेज पहले से कहीं बेहतर नजर आई.

तीसरे सेट में बदला फाइनल का रुख
तीसरा सेट विम्बलडन फाइनल का निर्णायक मोड़ साबित हुआ. ढाई घंटे से अधिक समय तक दोनों खिलाड़ियों की सर्विस नहीं टूटी थी. इसी बीच ज्वेरेव को मैच का पहला ब्रेक पॉइंट मिला, लेकिन सिनर ने बेहतरीन शॉट्स खेलकर खतरे को टाल दिया. इसके कुछ ही देर बाद एक लंबी रैली के दौरान ज्वेरेव घास पर फिसलकर अपने दाहिने घुटने पर गिर पड़े. सिनर तुरंत नेट के पास पहुंचे और खेल भावना का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी का हालचाल पूछा. इस घटना के बाद ज्वेरेव की लय कुछ बिगड़ी और सिनर ने मौके का फायदा उठाते हुए मैच का पहला सर्विस ब्रेक हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने 6-3 से तीसरा सेट जीतकर बढ़त बना ली.

चौथे सेट में नहीं दिया वापसी का मौका
चौथे सेट में ज्वेरेव ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन सिनर पूरी तरह लय में आ चुके थे. 3-3 की बराबरी के बाद उन्होंने निर्णायक ब्रेक हासिल किया और फिर शानदार सर्विस गेम खेलते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. चैम्पियनशिप पॉइंट पर सिनर ने दमदार फोरहैंड विनर लगाया और जीत के साथ ही खुशी से सेंटर कोर्ट की घास पर लेट गए. इस जीत के साथ 24 वर्षीय सिनर ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह ओपन एरा में पीट सैम्प्रास, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बाद विश्व नंबर-1 रहते हुए लगातार दो बार विम्बलडन जीतने वाले केवल चौथे खिलाड़ी बने.

इसके अलावा यह उनके करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम मैच जीत भी रही. सिनर ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 10वीं जीत दर्ज की और दोनों के बीच खेले गए पिछले 18 सेटों में से 17 अपने नाम किए. फ्रेंच ओपन में शुरुआती हार के बाद यानिक सिनर की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन विम्बलडन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि पुरुष टेनिस में वह फिलहाल दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी क्यों हैं.

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581