घर में चींटियों का दिखना शुभ या अशुभ? वास्तु शास्त्र में जानिए इसके संकेत

 गर्मियों का मौसम का शुरू होते ही घर में छोटे छोटे कीड़े-मकोड़े दिखने लगते हैं. लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन कीड़े-मकोड़े में से कुछ ऐसे जीव हैं, जिनका दिखना शुभ या अशुभ माना जाता है. इन्हीं में चींटियों का घर में आना भी खास माना गया है. माना जाता है कि चींटियों का घर में आना केवल साधारण बात नहीं है, बल्कि यह भविष्य में होने वाली कुछ अच्छी या बुरी घटनाओं का इशारा भी हो सकता है. दरअसल, चींटियों को मेहनत, एकता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इनका घर में आना कई बार सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, काली और लाल रंग की चींटियां अलग अलग फल देती हैं.

काली चींटियों की शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, काली चींटियां घर की पश्चिम दिशा से निकलती दिखाई दें, तो इसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह विदेश यात्रा, बड़े अवसरों और धन लाभ का संकेत हो सकता है. काली चींटियों को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है.

अनाज के आसपास चींटियां दिखना
वास्तु के अनुसार, यदि चींटियां चावल या अनाज के बर्तन में दिखें, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है. इससे धन लाभ और घर में समृद्धि बढ़ने की संभावना बताई जाती है.

लाल चींटियां
अगर लाल चींटियां अपने मुंह में अंडे लेकर घर से बाहर जाती दिखें, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है.

दीवार और छत पर चींटियां चलना
वहीं यदि चींटियां घर की दीवार पर ऊपर की ओर जाती दिखें, तो इसे जीवन में तरक्की, सुख और शांति का संकेत माना जाता है. लेकिन अगर वही चींटियां नीचे की ओर आती दिखें, तो इसे थोड़ी नकारात्मक स्थिति या रुकावट का संकेत माना जाता है.

अगर चींटियां छत से निकलती दिखाई दें, तो इसे धन लाभ और संपत्ति बढ़ने का संकेत माना जाता है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में सुख और संतान से जुड़े मामलों में सुधार की भी संभावना बताई जाती है.

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581