मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी, फॉर्म भरने को लेकर बड़ा भ्रम

 रांची
 विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का कार्य जारी है, लेकिन कई बीएलओ के डोर-टू-डोर नहीं पहुंचने से बड़ी संख्या में मतदाताओं को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है।

कई मतदाताओं का कहना है कि उन्हें या तो फॉर्म मिला ही नहीं या फिर केवल फॉर्म थमा दिया गया, लेकिन उसे भरने की प्रक्रिया नहीं समझाई गई। ऐसे में कई लोगों को बीएलओ से फोन पर संपर्क करना पड़ा, जबकि कई मतदाताओं को विशेष शिविर में जाकर जानकारी लेनी पड़ी।

जो मतदाता बीएलओ से संपर्क नहीं कर सके, वे जानकारी के अभाव में अनुमान के आधार पर फार्म भर रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में गलतियां सामने आ रही हैं।

जानकारी के अभाव में मतदाता उन कालमों में भी विवरण भर रहे हैं, जिन्हें उनकी स्थिति में भरने की आवश्यकता नहीं है। कई लोग अपने नाम के स्थान पर माता-पिता का विवरण भर रहे हैं, तो कई ऐसे कॉलम भर रहे हैं जिन्हें खाली छोड़ना था। बाद में फॉर्म में व्हाइटनर लगाकर सुधार करना पड़ रहा है। कई मामलों में बीएलओ को भी ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि के समय इन गलतियों को ठीक करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक भ्रम वर्ष 2003 के विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से जुड़े कालम को लेकर है। अधिकांश मतदाताओं को यह जानकारी नहीं है कि यदि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनका स्वयं का नाम दर्ज है तो कौन-सा कॉलम भरना है।

वहीं, यदि स्वयं का नाम दर्ज नहीं है, लेकिन माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी में से किसी का नाम उस सूची में है, तो किस कॉलम में उनका विवरण भरना है। इसी भ्रम के कारण बड़ी संख्या में फार्म गलत भरे जा रहे हैं।

शिकायतों के बाद रांची जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 150 से अधिक बीएलओ को शोकॉज किया जा चुका है। आरोप है कि कई बीएलओ ने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराने और उसे भरने की प्रक्रिया समझाने का कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं किया।

इसका सीधा असर एसआईआर अभियान पर पड़ रहा है। मतदाताओं का कहना है कि यदि बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म की जानकारी देते, तो इतनी संख्या में गलतियां नहीं होती।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि फॉर्म भरने से पहले उसकी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें। यदि किसी कॉलम को लेकर भ्रम हो तो संबंधित बीएलओ या विशेष शिविर में जाकर जानकारी प्राप्त करें, ताकि बाद में फॉर्म में सुधार की आवश्यकता न पड़े।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. ऊपरी और बायां भाग
फॉर्म के ऊपरी तथा बाएं हिस्से में वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार नाम, पिता/पति/माता का नाम, आयु, पता एवं फोटो पहले से मुद्रित है। यहां दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर बीएलओ एप में पूरा विवरण देखा जा सकता है।

2. यदि वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची में स्वयं का नाम दर्ज है
यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 (अन्य राज्यों में 2002, 2003, 2004 अथवा 2025) की विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची में दर्ज है, तो फॉर्म के बाएं भाग में उसी सूची के अनुसार अपना पूरा विवरण अंकित करें। यदि नाम दर्ज नहीं है, तो इस हिस्से को तिरछा काट दें या खाली छोड़ दें।

3. यदि स्वयं का नाम नहीं, लेकिन रिश्तेदार का नाम दर्ज है
यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं है, लेकिन माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी में से किसी का नाम दर्ज है, तो फॉर्म के दाएं भाग में उनमें से किसी एक का विवरण उसी प्रकार भरें, जैसा बीएलओ एप में मैप किया गया है।

4. निचले हिस्से में यह जानकारी भरें
जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर (वैकल्पिक), तथा माता-पिता एवं पति/पत्नी (जहां लागू हो) का सही विवरण अंकित करें। माता-पिता का नाम देना अनिवार्य है।

जन्मतिथि के आधार पर ऐसे भरें फॉर्म

  • जन्म तिथि 01 जुलाई 1987 से पहले तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का नाम दर्ज है, तो बाएं भाग में अपना पूरा विवरण भरें।
  • जन्म तिथि 01 जुलाई 1987 के बाद और 02 दिसंबर 2004 से पहले है तथा माता या पिता का नाम वर्ष 2003 की सूची में दर्ज है, तो दाएं भाग में माता या पिता का विवरण भरें।
  • जन्म तिथि 02 दिसंबर 2004 के बाद है तथा माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की सूची में दर्ज है, तो दाएं भाग में माता या पिता में से किसी एक का पूरा विवरण अंकित करें

Related Posts

बस्तर में शांति और विकास का नया अध्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का हो रहा विस्तार

रायपुर  राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने गठन के 26 वर्षों की यात्रा पूरी कर ली…

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा

रायपुर राज्योत्सव 2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यहां मिट्टी से बनी कलाकृतियां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581