इंग्लैंड में निराशा के बाद भारत का जिम्बाब्वे दौरा, लक्ष्मण संभालेंगे कमान

नई दिल्ली
 भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच को भारत ने जीता था लेकिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे मैच को अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मैच खेला।

टीम इंडिया का अगला मैच कब?
इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी। वहां भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई को हरारा स्पोर्ट्स क्लब में होगी। इसके बाद 25 को दूसरा जबकि 26 को तीसरा मैच खेला जाएगा। इस दौरान पर सिर्फ टी20 सीरीज ही होगी। इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारत के जिम्बाब्वे दौरा का शेड्यूल
मैच                         तारीख                   वेन्यू                   समय (IST)
पहला टी20I     23 जुलाई 2026     हरारे स्पोर्ट्स क्लब     4:30 PM
दूसरा टी20I     25 जुलाई 2026     हरारे स्पोर्ट्स क्लब     4:30 PM
तीसरा टी20I     26 जुलाई 2026     हरारे स्पोर्ट्स क्लब     4:30 PM

टीम के सदस्य जिम्बाब्वे पहुंच चुके
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव अब जिम्बाब्वे पहुंचेंगे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद से भारतीय टीम एक भी टी20 मैच नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हो गई थी।

जिम्बाब्वे में भारत का टी20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुके हैं। वहां अभी तक दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत को 9 जीत मिली है। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे गई थी। वहां पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। उससे पहले 2015 और 2016 में भी भारत को वहां टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

Related Posts

मैट हेनरी के 6 विकेट से भारत 89 रन पर ढेर, न्यूजीलैंड ने 244 रन से दर्ज की बड़ी जीत

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी को न्यूजीलैंड की जीत का श्रेय मिला, लेकिन…

राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल? लखनऊ से खिलाड़ियों की अदला-बदली पर बातचीत तेज़

नई दिल्ली आईपीएल ट्रेड विंडो में एक बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है जहां राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581