IND vs SL: सोनल ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक, श्रीलंका की दूसरी पारी में लाहिरू OUT

कोलंबो
टीम इंड‍िया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है. आज (26 अगस्त) मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले की पहली पारी में 503/9 बनाकर पारी घोष‍ित कर दी. वहीं श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों पर ऑलआउट हो गई, उसे फॉलोऑन म‍िला है. भारतीय टीम को 213 रनों की लीड म‍िली है। 

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, इसे में पल-दर-पल का अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, खेल की बाकी खबरों के लिए यहां क्ल‍िक करें. ध्यान रहे भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 165 रनों से जीता था और सीरीज में वो फ‍िलहाल 1-0 से आगे हैं। 

कोलंबो टेस्ट में छा गए सोनल द‍िनुषा
भारत के खिलाफ श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल द‍िनुषा का शानदार प्रदर्शन जारी है. 25 साल के द‍िनुषा ने कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

द‍िनुषा ने इस मुकाबले में 103 रनों की पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका ने 290 रनों का स्कोर बनाया, हालांक‍ि द‍िनुषा अपनी टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सके, जिसके लिए श्रीलंका को 304 रनों का स्कोर बनाना था. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 503-9 रन बनाकर घोष‍ित की। 

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सोनल द‍िनुषा ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. चौथे दिन यानी बुधवार (26 अगस्त) को द‍िनुषा ने 147 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

यह इस सीरीज में द‍िनुषा का दूसरा शतक है. इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने एक पारी में 100 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 84 रन जड़े थे. अब कोलंबो में शतक के साथ उनका मौजूदा सीरीज में स्कोर 100, 84 और 103 हो गया है। 

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पूरा किया शतक
द‍िनुषा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. गेंद छोटी और ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर उन्होंने शानदार पुल शॉट खेला. गेंद हवा में जरूर गई, लेकिन आसानी से इनफील्ड को पार करते हुए बाउंड्री के बाहर पहुंच गई। 

शतक पूरा होने के बाद द‍िनुषा ने बल्ले को चूमा, हेलमेट उतारा और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. खास बात यह रही कि इस सीरीज में उनकी यह एक और लगभग बेदाग पारी रही. दोनों टीमों में देवदत्त पडिक्कल ने उनसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन द‍िनुषा की बल्लेबाजी पर नियंत्रण ने उन्हें इस सीरीज के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है। 

जयसूर्या और जयवर्द्धने वाले क्लब में एंट्री
सोनल द‍िनुषा अब भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. इस सूची में सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्द्धने जैसे दिग्गज भी मौजूद हैं. 25 साल के सोनल भारतीय ऑफ स्प‍िनर सारांश जैन की गेंद पर आउट हुए, उनको केएल राहुल ने आउट किया। 

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

    अरविंद डी सिल्वा – 3 बार
    कुमार संगकारा – 3 बार
    सनथ जयसूर्या – 2 बार
    महेला जयवर्द्धने – 2 बार
    थरंगा परानाविताना – 2 बार
    एंजेलो मैथ्यूज – 2 बार
    सोनल द‍िनुषा – 2 बार 

पहले दो टेस्ट में 2 शतक, बना दिया खास रिकॉर्ड
द‍िनुषा ने भारत के खिलाफ अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में ही दो शतक लगाने का भी बड़ा कारनामा किया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले एवर्टन वीक्स, गैरी सोबर्स, जहीर अब्बास, दुलीप मेंडिस, रॉबिन स्मिथ, गैरी कर्स्टन और जेसी राइडर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. अब इस खास सूची में श्रीलंका के 25 वर्षीय बल्लेबाज सोनल द‍िनुषा का नाम भी जुड़ गया है. गॉल में 100 और 84 रन बनाने के बाद कोलंबो में एक और शतक जड़कर उन्होंने साफ कर दिया है कि इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वही बनकर उभरे हैं। 

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में कई शतक
2 – एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज, 1948)
2 – गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज, 1958)
2 – ज़हीर अब्बास (पाकिस्तान, 1978)
2 – दुलीप मेंडिस (श्रीलंका, 1982)
2 – रॉबिन स्मिथ (इंग्लैंड, 1990)
2 – गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका, 1996)
2 – जेसी राइडर (न्यूजीलैंड, 2009)
2 – सोनल दिनुषा (श्रीलंका, 2026)

श्रीलंका की पहली पारी 
श्रीलंका की पहली पारी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही . दूसरे दिन महज 3 ओवर में ही उनके 2 विकेट ग‍िर गए. तीसरे द‍िन (25 अगस्त) को भी उनके सुबह के सत्र में पहला झटका काम‍िल म‍िशारा के रूप में लगा, जो प्रसि‍द्ध कृष्णा की गेंद पर व‍िकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे। 

वहीं लंच के बाद काम‍िंंदु मेंड‍िंंस (32) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर म‍िडव‍िकेट पर रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठे. इसके बाद आए कप्तान धनंजय डी स‍िल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और मानव सुथार की गेंद पर केएल राहुल को स्ल‍िप में कैच दे बैठे. धनंजया के आउट होते ही श्रीलंकाई टीम का स्कोर 137-5 हो गया। 

पसिंदु सूरियाबंडारा  80 रन बनाकर आउट हुए. पस‍िंंदु के आउट होते ही न‍िरोशन ड‍िकवेला आए और ब‍िना खाता खोले ही स‍िराज की गेंद पर जुरेल को कैच थमा बैठे. वहीं चायकाल के बाद जब मंगलवार को श्रीलंका की पारी का खेल शुरू हुआ तो उनको आठवां झटका  केशरा नुवांथा के रूप में लगा। 

चौथे द‍िन (26 अगस्त) को 25 साल के सोनल द‍िनुषा ने 147 गेंदों पर अपना शतक कंपलीट किया, इससे पहले उन्होंने गॉल में भी 100 और 84 बनाए थे. वहीं चौथे द‍िन श्रीलंका को नौवां झटका लाह‍िरु कुमारा के रूप में लगा. आउट होने वाले आख‍िरी ख‍िलाड़ी द‍िनुषा रहे, उन्होंने 103 रन बनाए, उनको सारांश जैन ने आउट किया। 

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581