बिहार की पहली रिवर लिंक परियोजना का उद्घाटन आज, तीन जिलों को मिलेगा बाढ़ से राहत

पटना
बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिहार की पहली नदी जोड़ परियोजना पूरी हो गई है। इस परियोजना के पूरा होने से 8 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। करीब तीन साल पहले शुरू हुआ बागमती को बूढ़ी गंडक से जोड़ने के लिए चैनल (नहर) निर्माण का काम पूरा हो चुका है। रविवार यानी आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से तीन जिले को बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। चार जिले को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। लगभग साढ़े आठ लाख आबादी को इस परियोजना का सीधा लाभ होगा। इलाके में भू-गर्भ जलस्तर में भी वृद्धि होगी।

जल संसाधन विभाग के अनुसार बागमती को बूढ़ी गंडक से जोड़ने के लिए शिवहर के बेलवा से मुजफ्फरपुर के मीनापुर के बीच बेलवाधार लिंक चैनल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। 68.80 किमी लंबी इस परियोजना पर 130.88 करोड़ खर्च हुआ। तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए वर्ष 2023 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ। अब इस परियोजना का काम पूरा हो चुका है। आम तौर पर बागमती में अधिक पानी आया करता है, जबकि बूढ़ी गंडक में कम पानी रहता है। ऐसे में इस चैनल के माध्यम से बागमती के पानी को बेलवाधार के माध्यम से बूढ़ी गंडक में ले जाया जाएगा। बागमती का पानी बूढ़ी गंडक में ले जाने के लिए हेड रेगुलेटर का निर्माण किया गया है। इसमें छह गेट लगाए गए हैं। यही नहीं जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग सिंचाई के लिए भी हो सकेगा। अभी इस क्षेत्र में सिंचाई की भी परेशानी है

बाढ़ से मिलेगी मुक्ति
अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने से तीन जिले मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। जबकि शिवहर, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। विभाग के अनुसार तीन साल पहले इस परियोजना के शुरू होने से चैनल में पानी का भंडारण शुरू हो गया था। इस कारण जिन इलाके में पानी का भंडारण हुआ, वहां भू-गर्भ जलस्तर में भी सुधार हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल इन इलाकों के भू-गर्भ जलस्तर बेहतर हुआ है। आने वाले वर्षोँ में इसमें और सुधार होना तय है।

जल के वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस परियोजना को बिहार के जल संसाधनों के समेकित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत बेलवा (शिवहर)-मीनापुर (मुजफ्फरपुर) लिंक चैनल (बेलवाधार) निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समेकित जल संसाधन प्रबंधन के विज़न को साकार करते हुए बिहार जल सुरक्षा एवं समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

पटना में अंडरग्राउंड सड़क से लेकर नारायणी पथ तक, बिहार में बनेंगी 4 बड़ी सड़कें

 पटना चार बड़ी सड़क परियोजनाओं के डीपीआर और फिजिबिलिटी रिपोर्ट को ले पथ निर्माण विभाग निविदा की तैयारी कर रहा। इस पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य कैबिनेट…

बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की अहम भूमिका, नेतृत्व और सेवाभाव पर जोर

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  डॉ. के. के. खंडेलवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581