लखनऊ में खड़गे का इमरान मसूद पर तंज, टीवी बहस से ज्यादा काम पर दिया जोर

लखनऊ 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की सख्त नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर सुनते हैं, जहां वह बड़े जोश के साथ अपनी बात रखते हैं. लेकिन हमें सिर्फ बातें करने के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए. अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जितना ज्यादा हम मिलकर काम करेंगे, उतनी ही आगे बढ़ेंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इमरान मसूद की तारीफ करते हुए कहा कि वह संसद में पार्टी के लिए लगातार लड़ते हैं और कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। 

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तनातनी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के बीच तनातनी तेज है. सहारनपुर से सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा के एकतरफा फैसलों पर नाराजगी जताते हुए गठबंधन की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। 

सपा की पहली उम्मीदवार सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना सहमति प्रत्याशी घोषित किए जाने से मसूद नाराज हैं. उन्होंने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से बीजेपी को फायदा पहुंचता है। 

60 सीटों पर भी समझौता नहीं करने की बात
25 नवंबर को आजतक से बातचीत में मसूद ने 26 सीटों के कथित प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस गठबंधन में सहयोगी है, भिखारी नहीं. 26 नवंबर को उन्होंने कहा कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए 60 सीटों पर भी समझौता नहीं करेगी। 

मसूद ने सपा पर बंद कमरे की बैठकों की बातें मीडिया में लीक करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने सपा की ओर से अलग चुनावी घोषणापत्र जारी करने की योजना पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा, उन्होंने मायावती को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने की वकालत की और कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी सबसे बड़ी गारंटी हैं। 

Related Posts

डॉलर की चमक फीकी, रुपये की मजबूती ने दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा

नई दिल्ली रुपये की चाल की क्‍या बदली लोग कहने लगे क‍ि सोना चांदी छोड़‍िए, अब रुपया खरीदकर रख‍िए. क्‍योंक‍ि एक द‍िन यह मोटा कमाई देने वाला है. रुपये की…

कांग्रेस-सपा में बढ़ी तकरार, इकरा हसन बोलीं- राहुल गांधी को सपा ने दिलाया बड़ा पद

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है. इसी खींचतान के बीच सपा सांसद इकरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581