बुध गोचर का असर,वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे सभी राशियों के हालात

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का देवता माना जाता है. यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध व्यक्ति की तर्कशक्ति, एकाग्रता, त्वचा और तंत्र विद्या को नियंत्रित करता है, और इसका रंग हरा होता है. कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को चतुर, सफल व्यापारी और अच्छा वक्ता बनाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर आज (15 मई) को वृषभ राशि में होगा. यह बदलाव धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर कैसे पड़ेगा.

मेष राशि- काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. पैसों में जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. रिश्तों ठीक से निभाएं.

वृषभ राशि-  थोड़ा संयम बनाए रखें, सही वक्त आने पर सब कुछ आपके पक्ष में होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. घर-परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून और खुशी देगा.

मिथुन राशि- यह समय नए अवसरों की शुरुआत के लिए अनुकूल है. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा.

कर्क राशि– आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं, इसलिए खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा. काम के दौरान फोकस बनाए रखें, नहीं तो छोटी-सी चूक भी परेशानी दे सकती है. किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने से मन हल्का और बेहतर महसूस होगा.

सिंह राशि– कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति और रिश्तों के मामले में भी संतुलन और सुधार देखने को मिलेगा.

कन्या राशि– आपको आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. छोटी-सी चूक भी मुश्किल खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक करें.

तुला राशि– अगर आप काम में ढील नहीं देंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. रिश्तों में भी मजबूती आएगी.

वृश्चिक राशि– काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी. अपने लोगों से बात करें.

धनु राशि– आर्थिक कार्यों में नए मौके मिल सकते हैं. यात्रा और तरक्की के योग बन रहे हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा.

मकर राशि– अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें.

कुंभ राशि– काम में प्रगति होगी और नई योजनाएं बनेंगी. मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.

मीन राशि- जल्दबाजी से बचें. धीरे-धीरे काम करें और खर्चों पर नजर रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.

Related Posts

शनिवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किन्हें मिलेगी सावधानी बरतने की सलाह

मेष राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। लेकिन यह वक्त खुद को समझने का है। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581