जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक नेता कीशा लांस बॉटम्स ने रचा नया इतिहास

वाशिंगटन

अमेरिका की राजनीति में इस मिड टर्म इलेक्शन  एक नया इतिहास बना है. दरअसल, डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत लिया है. वह अमेरिका के किसी राज्य की पहली ब्लैक महिला गवर्नर बनेंगी. इसके साथ ही वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर भी होंगी. अमेरिकी मीडिया के आकंड़ों के मुताबिक, बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और बिजनेसमैन रिक जैक्सन को हराया है। 

56 साल की कीशा लांस बॉटम्स अटलांटा की पूर्व मेयर रह चुकी हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी काम किया है. वह व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ पब्लिक एंगेजमेंट की निदेशक भी रह चुकी हैं। 

जॉर्जिया में दो दशक से ज्यादा पुराना रिपब्लिकन शासन खत्म

कीशा लांस बॉटम्स की जीत जॉर्जिया की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है. दरअसल, इस राज्य में दो दशक से ज्यादा समय से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा था. मौजूदा रिपब्लिकन गवर्नर ब्रायन केम्प लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पद छोड़ रहे हैं। बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को हराया. जैक्सन अरबपति कारोबारी हैं और हेल्थकेयर स्टाफिंग कंपनी जैक्सन हेल्थकेयर के संस्थापक हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार में खुद को राजनीति से बाहर का व्यक्ति बताया था. उनके प्रमुख मुद्दों में टैक्स में कटौती, कानून-व्यवस्था और सरकारी नियमों को कम करना शामिल था। 

बॉटम्स की जीत अमेरिकी राजनीति में ब्लैक महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से अहम है. अश्वेत महिलाएं लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का मजबूत आधार रही हैं, लेकिन देश के बड़े चुनावी पदों पर उनका प्रतिनिधित्व कम रहा है. आज ही अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स में भी स्टेसी प्लास्केट गवर्नर चुनी गईं. वह किसी अमेरिकी क्षेत्र की पहली ब्लैक महिला गवर्नर बनीं। 

स्टेसी एब्रैम्स के अभियान से भी जुड़ा है यह बदलाव
मासूम हो, बॉटम्स की जीत से आठ साल पहले डेमोक्रेटिक नेता स्टेसी एब्रैम्स अमेरिका की किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी की ओर से जॉर्जिया के गवर्नर पद के लिए नामित होने वाली पहली ब्लैक महिला बनी थीं. हालांकि, वह 2018 और 2022 के चुनाव हार गई थीं। 

लेकिन उनके चुनावी अभियानों ने जॉर्जिया में अलग-अलग उम्र और समुदायों के वोटर्स को डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ जोड़ने में मदद की. इन अभियानों के बाद राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन बढ़ा. पार्टी ने दो अमेरिकी सीनेट सीटें भी जीतीं और राष्ट्रपति चुनाव में जॉर्जिया में जीत हासिल की. बॉटम्स की जीत को इसी राजनीतिक बदलाव के एक नए पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

Related Posts

अमेरिका में चुनावी हार पर ट्रंप का गुस्सा, रिपब्लिकन की शिकस्त पर दिया बड़ा बयान

वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ रहा…

भारत-पाक व्यापार ठप होने से पाकिस्तान को भारी नुकसान, अब बहाली की लगाने लगा गुहार

लाहौर  आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान (Pakistan Crisis) को भारत से पंगा लेना हमेशा ही भारी पड़ता है, फिर बात चाहे जंग के मैदान की हो या फिर बिजनेस की.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581